विराट के शतक जड़ते ही अनुष्का ने लुटाया प्यार
विराट के शतक जड़ते ही अनुष्का ने लुटाया प्यार
Share:

इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से मात दे दी है। पिछले मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा हैं। विराट कोहली ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी भी खेली है। इस बीच उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ चुके है। उनकी इस पारी के लिए फैंस समेत कई बड़े लोग उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान अब विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक पोस्ट सामने आ चुका है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो चुका है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर जमकर प्यार लुटाया है।

अनुष्का शर्मा ने विराट को लेकर कही ये बात: दरअसल, विराट कोहली की जमकर बढ़ाई करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में विराट कोहली की तस्वीर दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, आदमी है यार, क्या शानदार पारी खेली है। साथ ही अनुष्का ने सेलिब्रेशन इमोजी को भी स्टोरी में ड्रॉप भी कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर प्यार लुटाया है। जब-जब विराट कोहली अच्छा परफॉर्म करते हैं। तब-तब अनुष्का उनकी तारीफ भी कर रही है।

इस मूवी में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा: खबरों का कहना है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वर्ष 2017 में रॉयल अंदाज से विवाह रचाया था। उस बीच दोनों की फोटोज खूब वायरल होने लगी थी। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा बहुत समय से बॉलीवुड से दूर चल रही हैं। लेकिन अब अनुष्का नेटफ्लिक्स की मूवी 'चकड़ा एक्सप्रेस' में जल्द ही दिखाई देने वाली है । मूवी में वो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं।

कबीर जानते थे की बेटा करने जा रहा है सुसाइड, फिर भी नहीं रोक पाए थे एक्टर

दिल क्यों ये मेरा शोर करे जैसे कई गाने देने वाले नासिर फ़राज़ का निधन

रिलीज हुआ अक्षय और इमरान की नई फिल्म का मोशन पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -