इंटरनेट पर छाया 'लखनऊ सुपरजाएंट्स' टीम का एंथम, खेसारी लाला यादव ने दी आवाज
इंटरनेट पर छाया 'लखनऊ सुपरजाएंट्स' टीम का एंथम, खेसारी लाला यादव ने दी आवाज
Share:

इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की धूम मची हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के 'विसल पोडू', राजस्थान रॉयल्स के 'हल्ला बोल' एवं मुंबई इंडियंस के एंथम गीत 'ये है मुंबई मेरी जान' की धूम मची ही हुई है। तथा अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए 'खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' एंथम गीत गाया है। बता दे कि वर्ष 2021 में लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम का गठन हुआ। बीते वर्ष इस टीम ने पहली बार IPL में हिस्सा लिया था।

वही इस वर्ष IPL का सीधा प्रसारण अंग्रेजी एवं हिंदी के अतिरिक्त भोजपुरी समेत कई क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सितारे एवं सांसद रवि किशन भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे हैं। जो भोजपुरी दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक है तथा उसी रोमांच को बढ़ाने के लिए भोजपुरी के हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने एक गाना लांच कर दिया है। खेसारी लाल यादव ने लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए 'खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' एंथम गीत गाकर खिलाडियों का मनोबल बढ़ाया है। यह गीत बहुत पसंद किया जा रहा है। 

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के लिए गाए एंथम गीत ‘खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' के बारे में खेसारी लाल यादव बोलते हैं, 'उत्तर प्रदेश, बिहार की जुबान भोजपुरी को इस बार IPL में एक सम्मान प्राप्त हुआ है। ऐसे में अपनी टीम के लिए एक गाना तो बनता था जो हम लेकर अभी आ गए हैं। यह गीत लखनऊ सुपरजाएंट्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है। हमने गाने में लखनऊ सुपरजाइंट्स के दमखम का बखान किया है तथा हम सभी भोजपुरी भाषियों की कामना है कि IPL का ट्रॉफी लखनऊ सुपरजाएंट्स के नाम ही हो। भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव का गीत 'खेले सुपरजाएंट्स लखनऊवा' आज प्रातः सारेगामा भोजपुरी ने अपने यूट्यब चैनल पर लॉन्च किया है।

कार्यक्रम के लिए जा रहे थे CM शिवराज, अचानक रास्ते में हादसा देख रुकवा दिया काफिला और...

'मंदिरों की जमीन नीलामी करने का अधिकार अब पुजारियों को होगा', CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

अक्ष्योत्सव 2023 कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, CM शिवराज ने किया स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -