फिर भन्नाए अन्ना, देंगे धरना
फिर भन्नाए अन्ना, देंगे धरना
Share:

नईदिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्ली में फिर, आंदोलन प्रारंभ करेंगे। वे जनलोकपाल बिल और, किसानों को लेकर, अपना आंदोलन चलाऐंगे। वे शहीद दिवस, 23 मार्च को अपना आंदोलन प्रारंभ करेंगे। हालांकि इस आंदोलन में अभी काफी समय है लेकिन, आंदोलन को लेकर उन्होंने एक बैठक का आयोजन किया।  उन्होंने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अपने समर्थकों के साथ बैठक की।

जिसमें उन्होंने जनलोकपाल बिल, किसानों की मांगों और चुनाव कार्यक्रम में सुधार को लेकर आंदोलन के प्रस्ताव पर चर्चा की। अन्ना हजारे ने, विभिन्न आंकड़ों के हवाले से कहा कि, बीते 22 वर्ष में लगभग 12 लाख किसानों ने आत्महत्या की। मगर इतने वर्षों में ऐसे उद्यमी कितने रहे जिन्होंने अपनी जान दी। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जनलोकपाल और किसानों के मसलों पर फिर से दिल्ली में आंदोलन शुरू करेंगे।

लोकपाल आंदोलन का मुख्य चेहरा रहे हजारे ने कहा कि, उन्होंने आंदोलन शुरू करने के लिए, अगले साल की 23 मार्च को चुना है, क्योंकि इस तारीख को शहीद दिवस मनाया जाता है। अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अपने समर्थकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए, हजारे ने कहा कि, जनलोकपाल, किसानों के मसले और चुनाव सुधार के लिए, एक सत्याग्रह होगा।

उन्होंने कहा कि, इन मसलों पर वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखते रहे हैं, जिसके बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हजारे ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि, बीते 22 वर्षों में कम से कम 12 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। मैं जानना चाहता हूं कि, इस दौरान कितने उद्योगपतियों ने जान दी है।

तंदूर के कारण दम घुटने से हुई मौत

पोस्टर के बहाने, केजरीवाल आए निशाने

गोलियों की गूँज से फिर दहली दिल्ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -