अंकज्योतिष : आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग
अंकज्योतिष : आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग
Share:

ज्योतिष गणना में किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के मुताबिक लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। इसके अलावा जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

मूलांक - 1
प्रयासों में अवरोध आएंगे। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से निराशा होगी। व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन जीवनसाथी आपके शिकायत कर सकता है।
शुभ अंक - 10 
शुभ रंग - केसरिया

मूलांक - 2
प्रभावी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मन अशांत रहेगा। किसी खास रिश्तेदार से भेंट हो सकती है।
शुभ अंक - 20 
शुभ रंग - सफेद

मूलांक - 3
समाज में सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में  प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर दिखाई दे रहा है। खर्चे बढ़ेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला

मूलांक - 4
अभिन्न मित्र से भेंट होगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यवसाय में लाभ होगा। घर में शांति रहेगी। दोस्तों के साथ घूमना हो सकता है। अपने कार्य क्षेत्र को लेकर परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक - 8 
शुभ रंग - गहरा नीला

मूलांक - 5
अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। प्रेम के मामले में साथी से तकरार संभव है।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - हरा

मूलांक - 6
कार्य क्षेत्र में परेशानी होगी। आर्थिक दबाब बना रहेगा। व्यवसाय में अल्प लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज का समय आप दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बिता सकते हैं।
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - गुलाबी

मूलांक - 7
प्रभावी व्यक्ति से परिचय होगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। अटका धन मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आज कोई हैरान करने वाला समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - चितकबरा

मूलांक - 8
राजकाज में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा। व्यवसाय में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। अपनों से मिलकर दिल को सुकून मिल सकता है।
शुभ अंक - 7 
शुभ रंग - काला

मूलांक - 9
बनता सरकारी कार्य अटक सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा। आज के दिन बहसबाजी से बचें।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - लाल

इन पांच बातो का रखे ख़ास ख्याल, कभी परेशनियां नहीं आएँगी

राशियों की मदद से जानिये किस राशि के लोग बनेंगे आपके सच्चे दोस्त

विनायक चतुर्थी के दिन जरूर पढ़े और सुने भगवान गणेश की यह कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -