सूखा पड़ते ही नदी में से निकल आई वर्षों पुरानी चीज, हर कोई हो गया हैरान
सूखा पड़ते ही नदी में से निकल आई वर्षों पुरानी चीज, हर कोई हो गया हैरान
Share:

स्पेन में रोमन काल के एक गांव के अवशेष पाए गए है। यह अवशेष एक नदी के सूखने के कारण से सामने आ चुके है। दरअसल, इन दिनों स्पेन में जबरदस्त गर्मी का माहौल देखने के मिल रहा है। पूरा इलाका भयंकर सूखे की चपेट में है। इसी वजह से नदियों के अंदर हजारों वर्षों से दफन स्ट्रक्चर्स सामने आने लग गया। रोमन काल के गांव का अवशेष उत्तर-पश्चिमी स्पेन के गलिशिआ क्षेत्र में पाए गए। यह अवशेष लिमा नदी के जलस्तर में भारी गिरावट के कारण से सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स का दावा है कि लिमा नदी के किनारे मिले यह अवशेष एक मिलिट्री कैंप के भी हो सकते है। इसे प्राचीन रोमन लोगों ने करीब 75 AD में बनवाया होगा। यानी तकरीबन 1947 वर्ष पहले।

ऐसा कहा जा रहा है कि नदी के सूखने की वजह से मिले अवशेष रोमन फोर्ट एक्विस क्वेरक्वेनिस (Aquis Querquennis) का भाग था। तकरीबन 175 AD में यह फोर्ट वीरान हो गया था। इसके कुछ ही वर्षो के उपरांत यह इलाका नदी के अंदर समा गया। बीते सप्ताह मीडिया ने इस क्षेत्र के कुछ ड्रोन फुटेज भी ले लिए थे। जिसमे गांव के अवशेष नजर आने लगे है। एरियल फोटोग्राफ्स में परफेक्ट तरीके से संगठित पत्थर के स्ट्रक्चर्स दिखे। इन्हें देखकर ऐसा लगता है मानों वह हजारों वर्ष से जस के तस खड़े हैं।

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि  एक्विस फोर्ट में करीब 600 सैनिकों के रहने की व्यवस्था भी थी। इन सभी के लिए अलग-अलग बैरक बनाए गए थे। यहां एक हॉस्पिटल, एक मंदिर और थर्मल बाथ्स भी बनाए गए  है। कहा जा रहा है कि यूरोप के लगभग तीन चौथाई क्षेत्रों में इस वक़्त सूखे का अलर्ट है। इससे रोम भी अछूता नहीं है। इससे पहले सूखे की वजह से टाइबर नदी का जलस्तर बहुत नीचे जा चुका था और पानी में दफन नीरो ब्रिज भी दिखाई देने लगी थी। इस ब्रिज को रोमन शासक नीरो ने AD 54 और AD 68 के बीच अपने शासनकाल में बनाया गया था।

नहीं रहे सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति, इस वजह से हुआ निधन

विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुए शरत कमल

मासूम बच्चे ने बनाई गणपति बप्पा की खूबसूरत मूर्ति, वायरल हो रहा वीडियो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -