अमित शाह ने किया जन सुरक्षा यात्रा का शुभारंभ
अमित शाह ने किया जन सुरक्षा यात्रा का शुभारंभ
Share:

कोट्टायम। केरल में भारतीय जनता पार्टी की जनसुरक्षा यात्रा को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुुंचे। वे दोपहर में रैली के लिए आयोजन स्थल पहुंचे। उन्होंने तय समय पर रैली का शुभारंभ कर वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की आलोचना की। उन्होंने भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याओं को लेकर विरोध किया।

उनका कहना था कि, सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता अपने अधिकारों का गलत तरह से उपयोग कर रहे हैं। हालात ये हैं कि, भाजपा व आरएसएस के लगभग 120 से अधिक कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि रैली को लेकर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा था कि कम्युनिस्ट अपनी विचारधारा को फैलाते हुए भाजपा और आरएसएस नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

ये लोग शांतिपूर्ण वातावरण खराब करने में लगे हैं। राजनीति में ऐसा नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि, भाजपा राज्य में जनसुरक्षा यात्रा नाम से पदयात्रा करने जा रही है। इस पदयात्रा में भाजपा से जुड़े केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए राज्य सरकार की आलोचना की और राजनीति में इस तरह की हत्याओं को लेकर सत्तापक्ष को आड़े हाथों लिया। गौरतलब है कि यह यात्रा पंद्रह दिनों तक चलेगी।

AIIMS का शिलान्यास करने बिलासपुर पहुंचे PM मोदी

अमित शाह पहुॅंचे केरल, जनसुरक्षा यात्रा की हो रही शुरूआत

एक ही कार्यक्रम में शामिल होंगे भागवत और नीतीश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -