AIIMS  का शिलान्यास करने बिलासपुर पहुंचे PM  मोदी
AIIMS का शिलान्यास करने बिलासपुर पहुंचे PM मोदी
Share:

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे। यहां वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। साथ में वे ऊना के सलोह में ट्रिपल आइटी का शिलान्यास व कांगड़ा जिले के कंदरोड़ी के स्टील प्लांट का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी के पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लुहनु हैलीपेड पर उनका जोरदार स्वागत किया।

वे यहां क्रिकेट स्टेडियम में लोगों को संबोधित करेंगे। इसी के साथ भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान का शुभारंभ होगा। एम्स प्रारंभ होने के बाद, राज्य के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाऐं मिलेंगी। उन्हें उपचार हेतु दूसरे राज्यों में नहीं जाना होगा।

दूसरी ओर राज्य में कंदरोड़ी स्टील प्लांट प्रारंभ होगा। इस प्लांट के प्रारंभ होने पर रोजगार बढ़ेंगे। कई लोगों को काम मिलेगा। कंदरोड़ी स्टील प्लांट का शिलान्यास वर्ष 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुआ था। पीएम मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। यहां के सलोह में आईआईटी की स्थाना होगी। इससे युवा तकनीकी तौर पर दक्ष हो सकेंगे।

मोदी है ”चुना हुआ आतंकी” - पाकिस्तानी विदेश मंत्री

गुजरात में भाजपा की गौरव यात्रा आरम्भ

शिव सेना की मांग, रेल मंत्रालय पर मुकदमा चले

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -