गुजरात पहुंचे अमित शाह, हुआ भव्य स्वागत
गुजरात पहुंचे अमित शाह, हुआ भव्य स्वागत
Share:

अहमदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अमित शाह की दूसरी बार ताजपोशी हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह शनिवार को गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद एयरपोर्ट के बाहर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता उनके लिए पुष्पमालाऐं लेकर आए थे तो वहीं ढोल - ढमाकों के साथ उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। अमित शाह का एयरपोर्ट और एयरपोर्ट के बाहर भी भव्य स्वागत किया गया।

उनके स्वागत हेतु प्रदेश अध्यख विजय रूपाणी, आरसी फालदू, सौरभ पटेल, पुरूषोत्तम रूपाला और शंकर चैधरी आदि दिग्गज उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गुजरात से आम कार्यकर्ता के तौर पर उनका कैरियर प्रारंभ हुआ था।

गुजरात के लिए उन्होंन आभार माना कि वे जो भी हैं गुजरात के कार्यकर्ताओं की सहयोग के कारण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा गुजरात में बहुत मजबूत थी और वह यहां सदैव मजबूत रहेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -