2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Share:

भुवनेश्वर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी। साथ ही अमित शाह ने ओडिशा में अगली सरकार बनाने का भी दावा किया है। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए परिवारवाद को लेकर सियासी दलों पर हमला बोला। राज्य में साल 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

गृह मंत्री ने आगे कहा कि, 'मुझे विश्वास है कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा, दो तिहाई बहुमत के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। हम ओडिशा में भी अगली सरकार बनाने जा रहे हैं।' गृह मंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में मोदी की 30 वर्षों की यात्रा और CM और PM के रूप में 20 सालों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान तीन बुराइयों को समाप्त करना है। उन्होंने परिवारवाद और तुष्टिकरण की सियासत के साथ ही भ्रष्टाचार का भी जिक्र किया। शाह ने उत्तर प्रदेश की मिसाल भी दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने परिवार की सियासत को खारिज कर दिया है, इसलिए वंशवाद की राजनीति खत्म हो रही है।

अमित शाह ने आगे कहा इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है, जिन्होंने न सिर्फ तीन बुराइयों को खत्म किया, बल्कि उन्हें 'प्रदर्शन की राजनीति' में तब्दील कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण गुजरात में है, जहां पार्टी प्रत्येक चुनाव में आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि, 'फिलहाल, भारत की सियासत में मोदी के अलावा कोई भी PM का चेहरा नहीं है। विरोधियों को खुद में परिवर्तन करना होगा, नहीं तो वह बार-बार शिकस्त का सामना करेंगे, क्योंकि मोदी ने राजनीतिक तस्वीर बदल दी है।'

देश के 9 राज्यों में 'हिन्दू' हुए अल्पसंख्यक, क्या मिलेंगे 'माइनॉरिटी' वाले लाभ ?

'किसी में दम नहीं कि हमारी सरकार गिरा दें...', BJP पर CM सोरेन ने बोला जमकर हमला

महाराष्ट्र में ख़त्म हुआ कैबिनेट विस्तार का इंतजार, आज 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -