महाराष्ट्र में ख़त्म हुआ कैबिनेट विस्तार का इंतजार, आज 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ
महाराष्ट्र में ख़त्म हुआ कैबिनेट विस्तार का इंतजार, आज 14 मंत्री ले सकते हैं शपथ
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता के उलटफेर के पश्चात् मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार अब समाप्त हो गया है। आज 14 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज प्रातः 11 बजे राजभवन में होगा। इसके बाद 10 से 17 अगस्त तक मानसून सत्र होने की संभावना है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन दूसेर नेताओं के शपथ लेने की संभावना है उनमें राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाड़े, अतुल मोरेश्वर सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, विजयकुमार गावित और रवींद्र चव्हाण सम्मिलित हैं। 

वहीं शिंदे गुट से गुलाब रघुनाथ पाटिल, सदा सर्वंकर एवं दीपक वसंत केसरकर आज शपथ ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक महिला विधायक सहित दो और विधायक कैबिनेट में सम्मिलित हो सकते हैं। शिवसेना से बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही भाजपा नेता देवेंद्र फडणीस ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तभी से दोनों दो सदस्यीय कैबिनेट के तौर पर काम कर रहे थे। इसे लेकर विपक्ष निरंतर आलोचना कर रहा था। खबर के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे को लेकर देवेंद्र फडणवीस एवं शिंदे हाल के दिनों में कई बार दिल्ली गए थे।

वैसे ये मंत्रिमंडल विस्तार जो सरकार बनने के 35 दिन से अधिक के बाद किया जा रहा है, यदि वक़्त रहते बागी विधायकों की सदस्यता पर फैसला आ जाता, तो ये काम बहुत पहले भी किया जा सकता था। मगर सीएम एकनाथ शिंदे ने निरंतर तर्क दिया गया है कि इस कैबिनेट विस्तार में देरी का सरकार चलाने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अभी भी प्रदेश के विकास को ही प्राथमिकता दी जा रही है तथा जनता की सेवा करने पर सारा जोर है।

'दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई है', BJP-JDU में खटपट के बीच बोले चिराग पासवान

'NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है', बिहार में सियासी तूफान के बीच उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान

पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ बड़ा इजाफा, 10 मंत्रियों की भी दौलत बढ़ी - PMO की रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -