अमित शाह का मिशन हरियाणा, दो दिन में करेंगे ताबड़तोड़ कई रैलियां
अमित शाह का मिशन हरियाणा, दो दिन में करेंगे ताबड़तोड़ कई रैलियां
Share:

चंडीगढ़ : प्रचार को रफ्तार देने के लिए भाजपा ने पूरी कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिन में ताबड़तोड़ 6 रैलियां करने जा रहे हैं। रैलियां 5 मई और 10 मई को होगी। इसके लिए भाजपा ने पूरा शैड्यूल तैयार कर लिया है। रैली करनाल, सोनीपत, अम्बाला, हिसार, भिवानी और फरीदाबाद लोकसभा में होगी। 

कांग्रेस का अलगाववाद से प्रेम उजागर, पीसी चाको ने किया यासीन मलिक का समर्थन

इस दिन करेंगे रैली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 मई को तीन लोकसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। इसमें सुबह 9 बजे सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सोनीपत में, 11 बजे करनाल लोकसभा क्षेत्र के पानीपत में तथा दोपहर 12 बजे अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के यमुनानगर में रैली को संबोधित करेंगे। 

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की IT सेल की तरह काम कर रही CBI और ED

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम 

जानकारी के मुताबिक इसके बाद 10 मई को भी शाह प्रदेश में तीन अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसमें 10 मई को सुबह 9.30 बजे हिसार लोकसभा क्षेत्र के बरवाला में, 11 बजे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के तहत चरखी दादरी में तथा दोपहर 12 बजे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पलवल में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें इससे पहले भी कई बार प्रदेश में अमित शाह सभा को संबोधित कर चुके है.

CPI प्रत्याशी हिन्दू धर्म को गाली दे तो सब मौन, लेकिन मेरे बयान पर संज्ञान लेता है EC - गिरिराज सिंह

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की IT सेल की तरह काम कर रही CBI और ED

राजस्थान: कांग्रेस कार्यालय में दिखा अनोखा नज़ारा, पोस्टर राहुल गाँधी का और टी शर्ट पीएम मोदी की...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -