अब 'अतुल्य भारत' नहीं कह पाएंगे आमिर...
अब 'अतुल्य भारत' नहीं कह पाएंगे आमिर...
Share:

नई दिल्ली : लोकप्रिय फिल्म अभिनेता आमिर खान अब अतुल्य भारत से जुड़ी एडर्वटाइजिंग कैंपेनिंग नहीं कर पाऐंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने आमिर से अतुल्य भारत के ब्रांड एम्बेसेडर का दर्जा वापस ले लिया है। दरअसल लोकप्रिय फिल्म अभिनेता आमिर खान देश में बढ़ने वाली असहिष्णुता पर दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे।

आमिर खान द्वारा कहा गया था कि इस तरह की घटनाओं ने उन्हें परेशान किया है। उनकी पत्नी किरण को लेकर उन्होंने कहा था कि वह तो अक्सर बच्चों को लेकर चिंता में रहती है और एक बार किरण ने कहा था कि क्या उन्हें यह देश छोड़ देना चाहिए। बाद में फिल्म अभिनेता आमिर खान ने सफाई देते हुए कहा था कि न तो मेरा और न ही मेरी पत्नी का देश छोड़ने का कोई इरादा है। उन्होंने कहा कि बयान की आलोचना करने वाले लोगों ने उनका इंटरव्यू नहीं देखा। उनके बयान को जानबूझकर बातों को तोड़ - मरोड़कर दर्शाया जा रहा है।

उनका कहना था कि भारत उनका देश है। वे भारत से प्रेम करते हैं और भारत में जन्म लेने के मामले में खुद को भाग्यशाली मानते हैं। मगर आमिर के मामले में जमकर हंगामा हुआ। उन्हें कई तरह का विरोध झेलना पड़ा। अब मंत्रालय ने उनसे ब्रांड एंबेसेडर का दर्जा भी छिन लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -