अमेरिकी गायक को मिला नोबेल पुरस्कार
अमेरिकी गायक को मिला नोबेल पुरस्कार
Share:

स्टाॅकहोम : अमेरिका के एक प्रसिद्ध गायक को नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बाॅब डिलन है और उन्हें वर्ष 2016 का साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये दिया जाता है।

लेकिन संभवतः यह ऐसा पहला अवसर होगा जब किसी गायक को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार डिलन ने अपनी 75 वर्ष की उम्र में अमेरिका ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी प्रसिद्धी प्राप्त कर ली है। उनकी अपनी विशिष्ट विधा है और यही उनकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण रहा है।

डिलन ने 1941 के दौरान राॅबर्ट ऐलेन जिमरमैन में जन्म लिया था। वे पारंपरिक संगी के साथ ही संगीत की अन्य विधाओं में भी पारंगत है। नोबेल मिलने के बाद उन्होंने कहा है कि यह उनके लिये गौरव का क्षण है।

संयुक्त रूप से दो प्रोफेसरों को मिलेगा नोबेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -