आपकी सोच से परे धरती से इतने नीचे बसा है यह गाँव
आपकी सोच से परे धरती से इतने नीचे बसा है यह गाँव
Share:

आप भी सोचते होंगे धरती के नीचे क्या है आज हम आपको बताते है की आखिर धरती के नीचे क्या है जब चंद गिने चुने अंडरग्राउंड होटलों और रिजाॅर्टस में लोग एक दिन रहने के हजारों लाखों खर्च करने को तैयार हो जाते हैं, ऐसे में एक पूरा गांव है जो धरती के नीचे ही बसा हैं। हालाकि इस गांव की आबादी काफी कम है पर दुनिया भर की पर्यटन की जानकारी देने वाली साइट़स और संस्थाओ के बीच ये काफी मशहूर है। साथ ही आपको बता की एडवेंचर प्रेमी सैलानी हजारों की तादात में यहां आने के लिए उत्सुक रहते हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये गांव अमरीका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा गांव है, जो ज़मीन की सतह से पूरे तीन हज़ार फ़ुट नीचे बसा हुआ है। और इस गांव को देखने के लिए हर साल दुनिया भर से क़रीब 55 लाख लोग एरिज़ोना आते हैं। हवासू कैनियन के पास एक गहरी खाई है जहां ये प्राचीन गांव बसा हुआ है। इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं। 

खच्‍चर ही है आवाजाही का एकमात्र साधन 
आपको बता दे की आज भी ये स्थान बाहरी आधुनिक दुनिया से काफी कटा हुआ है क्‍योंकि यहां आवागमन के साधन काफी सीमित हैं। यहां या तो कठिन सफर करके पैदल जाया जा सकता है या फिर खच्‍चर पर बैठ कर जाया जा सकता है। एक और जरिया है यहां आने वाले इक्‍का दुक्‍का हवाई जहाज,जो गांव को नजदीकी हाइवे से जोड़ते हैं। यहां तक गांव में आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्‍चरों पर ही किया जाता है। 

इतनी कम उम्र में यह बच्चा बन गया सॉफ्टवेयर कंपनी का मालिक

इन चीज़ों से होटल में आकर्षित हो रहे ग्राहक, आप भी होंगे हैरान

इसे पढ़ने के बाद आप भी समझ जायेंगे 'आज भी दुनिया में ईमानदारी जीवित है' 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -