पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों पर अमेरिकी मीडिया में उठे सवाल
पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों पर अमेरिकी मीडिया में उठे सवाल
Share:

न्यूयाॅर्क : अक्सर पाकिस्तान भारत को पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न होने की धमकी देता रहता है। पाकिस्तान द्वारा अपने सैन्य परमाणु परीक्षण में भी बढ़ोतरी की गई है। इस दौरान अमेरिका के प्रतिष्ठित समाचार पत्र न्यूयाॅर्क टाईम्स में इस बात को लेकर जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देना आवश्यक है। परमाणु कार्यक्रम पर उन्हें नियंत्रण करना होगा। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता देना होगी। यहां पर चरमपंथी समूहों की उपस्थिति से दक्षिण एशिया और पूरे विश्व के लिए खतरा भी पैदा हो गया है। 

अमेरिकी मीडिया में इस तरह की टिप्पणी सामने आने के बाद यह बात कही जा रही है कि 120 परमाणु हथियारों के साथ पाकिस्तान विश्व के तीसरे नंबर पर आता है। दरअसल यह परमाणु शक्ति संपन्न देशों में आंका जा रहा है। यह देश अमेरिका और रूस से भी पीछे रह सकता है।

चीन, फ्रांस और ब्रिटेन इससे आगे निकल सकते हैं। इसके हथियार भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके कारण उस पर नज़र रखने की बात कही जा रही है। यही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान विभिन्न प्रकार के चरमपंथी समूहों का स्थान है जिसमें से भारत से खार खाने वाले सुरक्षा प्रतिष्ठान का उन्हें समर्थन मिला हुआ है।

पाकिस्तान को परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण करने के लिए मनाना अंतर्राष्ट्रीय प्राथमिकता होना जरूरी है। समाचार पत्र में यह भी कहा गया कि दुनिया की प्रमुख शक्तियों द्वारा ईरान को परमाणु समझौते के लिए मनाने में काफी समय लग गया ऐसे में अन्य देशों को भी इतना समय लग सकता है यह विश्व की सुरक्षा के लिए एक गंभीर मसला है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को प्रायोजित करता रहा है। दूसरी ओर वह कई बार कश्मीर मसले को भी उठाता रहा है ऐसे में न्यूयाॅर्क में उसकी परमाणु रणनीतियों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -