12500 किलोमीटर से लिए प्लूटो के स्पष्ट चित्र, मिले बर्फ से ढंके पहाड़
12500 किलोमीटर से लिए प्लूटो के स्पष्ट चित्र, मिले बर्फ से ढंके पहाड़
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा प्लूटो को लेकर भेजा गया न्यू होराइज़न्स स्पेसक्राफ्ट प्लूटो को लेकर अहम जानकारी धरती पर प्रसारित करने में कामयाब हुआ है। इस स्पेसक्राफ्ट द्वारा हाल ही में प्लूटो की ऐसी तस्वीरें भेजी गई हैं जिनसे यह बात साफ होती है कि इस ग्रह पर करीब 11000 फीट ऊंचाई वाले पहाड़ हैं। इन पहाड़ों पर बर्फ होने के संकेत भी मिले हैं। प्लूटो की यह तस्वीरें 12500 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार न्यू होराईजन्स द्वारा प्लूटो के अतिरिक्त शेराॅन और हाइड्रा की फोटो भी जारी किए गए हैं। जिसमें यह कहा गया है कि जो पहाड़ प्लूटो के धरातल पर नज़र आ रहे हैं वे करीब 1000 लाख वर्ष पुराने हैं।

प्लूटो का अध्ययन करने के लिए स्पेसक्राफ्ट प्लूटो के ही गुरूत्वबल का सहारा ले रहा है। इसकी गति अमेरिका के सबसे तेज़ लड़ाकू विमान एसआर 71 लाॅकहीड से भी 16 गुना अधिक है। यह स्पेसक्राफ्ट 58536 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से प्लूटो के ऊपर गति कर रहा है। यही नहीं यह ग्रह क्वीपर बेल्ट की यात्रा और अध्ययन भी करेगा। दरअसल क्वीपर बेल्ट तीन खगोलीय पिंडों का समूह है। जिसमें हौमिया, मेकमेक और प्लूटो शामिल हैं। होमिया और मेकमेक को ग्रह नहीं माना जाता है।

प्लूटो पर बर्फ मिलने से वैज्ञानिकों को काफी दिलचस्प जानकारी मिली है। पहली बार किसी यान ने प्लूटो की तस्वीरें भेजी हैं। इससे वैज्ञानिकों को बेहद खुशी मिली है। यही नहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लूटो के बारे में जानकारी एकत्रित करने वाले इस स्पेसक्राफ्ट के नेतृत्वकर्ता वैज्ञानिकों और नासा के सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नासा के प्रयास से सौर मंडल के बारे में हमारी समझ का विस्तार होगा। अमेरिका में प्राप्त सिग्नलों से इस तरह की पुष्टि हो चुकी है कि अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य तक सफलतापूर्वक पहुंच चुका है। इसके द्वारा बड़े पैमाने पर आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं जिसमें प्लूटो के उच्च रिज़ाॅल्यूशन चित्र भी सम्मिलित हैं। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -