पेंटागन ने जताई पाकिस्तान की बढ़ती परमाणु शक्ति पर चिंता
पेंटागन ने जताई पाकिस्तान की बढ़ती परमाणु शक्ति पर चिंता
Share:

न्यूयॉर्क ​: अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा परमाणु परीक्षणों के बढ़ते क्रम और परमाणु जखीरे के प्रसार पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जिसके कारण परमाणु हथियारों के सिद्धांत से किसी घटना के होने का खतरा बढ़ा है। इस मामले में अमेरिकी खुफिया और रक्षा एजेंसी के निदेशक विंसेट स्टीवर्ट ने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति को बताया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार निरंतर बढ़ते जा रहे हैं।

इस तरह की बढ़ोतरी से वे परेशान हैं। रणनीतिक हथियारों से जुड़े सिद्धांत से किसी भी तरह की घटना  या फिर दुर्घटना का अंदेशा जताया जा रहा है। अपने परमाणु कार्यक्रमों के तहत चरमपंथियों से पैदा होने वाले खतरों से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। कांग्रेस की जनवरी माह की रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया कि पाकिस्तान के पास लगभग 110 से 130 परमाणु हथियार हैं।

इस दौरान इनका उद्देश्य भारत को सैन्य कार्रवाई किए जाने से रोका जाना है। स्टीवर्ट ने कहा कि पाकिस्तान इस वर्ष आतंकियों और अलगाववादी समूहों की ओर से आतंरिक सुरक्षा से जुड़े खतरों का सामना कर सकता है। स्टीवर्ट ने यह कहा कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार विकसित करने को लेकर बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह की बढ़ोतरी से वे परेशान हैं। रणनीतिक हथियारों से जुड़े सिद्धांत किसी भी घटना या दुर्घटना का खतरा बढ़ाते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -