Video: सिंहस्थ में महिलाओं को शनि के मंदिर पर तेल चढाने की छूट
Share:

वर्तमान में शनि शिंगणापुर में शनिदेव की मूर्ति पर महिलाओं द्वारा पूजन अर्चन करने या तेल चढ़ाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, लेकिन सिंहस्थ में एक स्थान पर शनिदेव की मूर्ति पर महिलाओं को तेल अर्पित करने के लिए आह्वान किया जा रहा है।
 
सिंहस्थ में दादू महाराज ने अपना शिविर लगाया है। यहां शनि मूर्ति स्थापित है, जहां महिलाओं को पूजन अर्चन करने की पूरी छूट है। भगवान शनिदेव के बारे में दादू महाराज द्वारा लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को भी दूर किया जाता है।

उनका कहना है कि जिस तरह से अन्य देवी देवताओं की पूजन-अर्चन होती है, उसी तरह से भगवान शनिदेव को भी पूजना चाहिए और वह भी बिना डरे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -