परमबीर सिंह पर इंस्पेक्टर ने लगाया आरोप- 'दिवाली में सोने के बिस्किट मांगते थे'
परमबीर सिंह पर इंस्पेक्टर ने लगाया आरोप- 'दिवाली में सोने के बिस्किट मांगते थे'
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर अब तक कई तरह के आरोप लग चुके हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि उनके खिलाफ 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अब उन पर सीबीआई जांच तक बैठ चुकी है। ऐसे में इन सभी का कारण बने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह अब मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ एक पुलिस इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाया है।

उन पर यह आरोप है कि 'उन्होंने अमीरों को छोड़ देने के लिए पुलिस अधिकारियों पर दबाव डाला है और दिवाली के गिफ्ट के रूप में सोने के बिस्किट मांगे हैं।' हाल ही में इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर ने डीजीपी से शिकायत की है। इसी के साथ उन्होंने परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की है। वैसे हम आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने परमबीर सिंह का संबंध अंडरवर्ल्ड से होने का आरोप लगा कर खलबली मचा दी। अब इन सभी के बेच एक और पुलिस इंस्पेक्टर ने डीजीपी के नाम 14 पेज की शिकायत लिख कर परमबीर सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

आप सभी को बता दें कि परमबीर सिंह 17 मार्च 2015 से 31 जुलाई 2018 तक ठाणे के पुलिस आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपराधियों को हतोत्साहित करने की बजाए उनका हौसला बढ़ाया और अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। यह गंभीर आरोप पुलिस इंस्पेक्टर भीमराज उर्फ भीमराव घाडगे ने लगाया है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होने वाला है।

बेटी को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए नेहा ने शेयर की तस्वीर, ट्रोलर की लगाई क्लास

माँ के निधन के बाद बोले अमन वर्मा- 'महामारी के चलते माँ को आखिरी बार नहीं देख पाया'

पिता के निधन के बाद फिर हिना खान पर टूटा दुःखों का पहाड़, हुईं कोरोना संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -