जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर टिकी सभी की निगाहे

जिला  पंचायत अध्यक्ष के पद पर टिकी सभी की निगाहे
Share:

भोपाल/ब्यूरो: पंचायत चुनाव के बाद अब पंचायत अध्यक्ष के पद पर सभी की निगाहे टिकी हुई है। जिसके चलते जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला 29 जुलाई को होना है। आपको बता दे की जिले में  कुल 10 में से 7 सदस्य जीतने से कांग्रेस का दावा मजबूत है, परन्तु कुर्सी के कई दावेदार होने से उलटफेर होने की भी संभावना जताई जा रही है। 

आपको बता दे की जिपं अध्यक्ष की कुर्सी अनारक्षित (महिला) के लिए रिजर्व है। ऐसे में कुर्सी के लिए दावेदारी करने वाले कई दावेदार हैं। इसीको देखते हुए वार्ड-10 से जीती रश्मि भार्गव और वार्ड-3 से बिजिया राजौरिया प्रमुख दावेदार हैं। तो वार्ड-6 से रामकुंवर गुर्जर ने भी दावेदारी ठोंक रही है। भार्गव की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। उनके पति अवनीश भार्गव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। 

दूसरी ओर, अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी में कई दावेदार हैं। पूर्व अध्यक्ष आरती यादव के अलावा प्रमोद राजपूत भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। आपको बात दें की अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी कैटेगिरी के लिए रिजर्व है। पूर्व अध्यक्ष आरती यादव वार्ड 15 से सदस्य चुनी गई हैं। वहीं, प्रमोद राजपूत वार्ड-2 से चुनाव जीते हैं। जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों का पहले सम्मेलन की तारीख तय होने के बाद दावेदार ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। 29 जुलाई की सुबह साढ़े 10 बजे जिपं ऑफिस में पूरी चुनावी प्रक्रिया होगी।

हारने के बाद भी BJP के इस प्रत्याशी ने मनाया जमकर जश्न, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस

प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहीं द्रौपदी मुर्मू, प्रथम चरण में मिले इतने वोट20 हज़ार लड्डू, आदिवासी नृत्य.., द्रौपदी मुर्मू की 'जीत' के बाद ऐसे मनेगा जश्न

देश को आज मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, मतगणना से पहले ही 'मुर्मू' के गाँव में जश्न शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -