MMS लीक के बाद एक बार फिर वायरल हुआ अक्षरा का वीडियो
MMS लीक के बाद एक बार फिर वायरल हुआ अक्षरा का वीडियो
Share:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक कही जाती हैं। हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से एक MMS को लेकर बहुत चर्चाओं में हैं। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें दिखाई दे रही लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। हालांकि, अब इस पूरे केस पर अभिनेत्री ने पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस वीडियो को फेक कहा था। इसी दौरान अब सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक नया वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है।  

हाल ही में यूट्यूब पर अक्षरा का एक और वीडियो भी देखने के लिए मिला है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में अक्षरा रोती हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं वह इस वीडियो में वह मूवी इंडस्ट्री पर नाराज होती भी दिखाई दे रही है। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा अपने आंसुओं को पोंछते हुए इंडस्ट्री और कुछ लोगों पर भड़ास निकालती हुई दिखाई दे रही है। वह कहती हैं, 'तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं।' 

MMS कांड के उपरांत अब इस वीडियो को भी तेजी से वायरल किया जाने लगा है। कुछ लोगों का इस बारें में कहना है कि यह वीडियो अभिनेत्री के MMS  लीक होने के उपरांत का है। हालांकि, यह सच नहीं है। दरअसल, यह वीडियो 2 वर्ष पुराना है। लेकिन इसे अब MMS कांड के उपरांत अक्षरा की प्रतिक्रिया बता कर वायरल भी किया जाने लगा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी एमएमएस लीक के चलते सुर्खियों में बनी हुई थी। 

इससे पहले इस वीडियो कांड पर प्रतिक्रिया देते अक्षरा ने बोला है कि मुझे पता नहीं कि 'इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो करना है करें।' वारयल वीडियो पर बेबाकी से दिए अपने इस जवाब से अभिनेत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इन सब चीजों से वह टूटने वाली नहीं हैं।

इस मशहूर एक्ट्रेस के के बॉडीगार्ड ने किया मीडिया कर्मियों पर हमला, मचा जमकर बवाल

मनोज बाजपेयी ने की लालू यादव से मुलाकात, डिप्टी CM तेजस्वी यादव को लेकर कही ये बात

पति और दोस्तों संग मालदीव में छुट्टियां मना रही है रिया कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -