'कितने युवाओं को बनाया अग्निवीर, नहीं बता रही सरकार..', अखिलेश का भाजपा पर वार
'कितने युवाओं को बनाया अग्निवीर, नहीं बता रही सरकार..', अखिलेश का भाजपा पर वार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अग्निवीर भर्ती पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। अखिलेश यादव ने कहा कि पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद में 1.35 लाख युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए अप्लाई किया था। मगर, केंद्र सरकार अब तक ये नहीं बता पाई कि इनमें से कितने युवाओं को अग्निवीर बनाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को भोगांव के कॉलेज में हुए बूथ सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। मगर, सरकार इससे ध्यान हटाने के लिए अन्य बातें करती है। महंगाई और रोजगार के प्रश्न पर जवाब नहीं देती। अखिलेश ने कहा कि भाजपा और इसकी सरकार से सावधान रहने की आवश्यकता है। ये लोग साजिश करते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जसवंतनगर, करहल विधानसभा में सपा को अच्छी बढ़त मिलती है, मगर भोगांव विधानसभा में थोड़ा पीछे रह जाते हैं। इसलिए इस बार यहां के लोग सपा के समर्थन में एक लाख से ज्यादा वोट डालें। उपचुनाव को अपना चुनाव समझे।

सपा मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार को करीब 6 साल हो गए हैं। मगर, यह सरकार 6 वर्षों से केवल सड़कों के गड्ढा ही भर रही है। सभी सड़के खराब है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो गई है, मगर सरकार कुछ नहीं कर रही। यह चुनाव नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के देहांत के बाद हो रहा है। मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बड़ा नेता बनाया। क्षेत्र के लोग डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाकर पूरे देश को संदेश दे दे कि यहां के लोग अभी भी नेताजी के ही साथ खड़े हुए  हैं।

'मैं चाहता हूँ कि भूपेंद्र तोड़ डालें नरेंद्र का रिकॉर्ड..', गुजरात की जनता से पीएम मोदी की अपील

डिंपल का प्रचार करने जा रहीं सपा विधायक की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचीं पूजा पाल

'हम राज्यों में वोट कटाने के लिए जाते हैं', गुजरात में बोले असदुद्दीन ओवैसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -