'आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है', लखनऊ रैली में बोले अखिलेश यादव

'आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है', लखनऊ रैली में बोले अखिलेश यादव
Share:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव जल्द आने वाले है। ऐसे में चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रचार अभियान तेज होता दिखाई दे रहा है। अब इन सभी के बीच आज सपा के सुप्रीमों अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ (Lucknow) में रैली करने के लिए पहुंचे है। जी हाँ और इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'जिस चकगजरिया स्थान से हम लोग अपनी विजय रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह स्थान वो है जहां एक समय पर जंगल था, डेयरी का थोड़ा बहुत काम होता था। सपा सरकार में बना चकगजरिया ना केवल लखनऊ के लिए बल्कि देश के लिए उदाहरण है।'

इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, 'व्यापार को बढ़ावा मिलना चाहिए था, व्यापार भी आज उस गति से नहीं बढ़ पा रहा है। जिसके कारण आज महंगाई और बेरोजगारी भी बढ़ी है।' इसी के साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, 'यदि किसी भी आंकड़े को उठाकर देख लें आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है। ऐसे में चाहे चाहे स्वास्थ्य के आंकड़े हो देश में आपका उत्तर प्रदेश बहुत पीछे दिखाई दे रहा है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी जहां आगे बढ़ना चाहिए था UP आगे नहीं बढ़ रहा है बल्कि पीछे बढ़ रहा है।'

आगे उन्होंने कहा- 'लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा के समय में उत्तर प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है, जहां विकास होना चाहिए था। आज विकास पूरी तरह से ठप दिखाई दे रहा है। विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने कहा- 'बिजनेस को बढ़ावा मिलना चाहिए था। बिजनेस भी आज उस गति से नहीं बढ़ पा रहा है जिसके कारण आज महंगाई भी बढ़ी है। बेरोजगारी भी बढ़ी है। अगर किसी भी आंकड़े को उठाकर देख लें आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है। चाहे स्वास्थ्य के आंकड़े हों देश में आपका उत्तर प्रदेश बहुत पीछे दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी जहां आगे बढ़ना चाहिए था UP आगे नहीं बढ़ रहा है बल्कि पीछे बढ़ रहा है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'ये सारी इमारतें हमारी सरकार की हैं। ये अल्पसंख्यकों के भी दुश्मन हैं। एंग्लो-इंडियन का आरक्षण किसी ने खत्म किया है तो वो बीजेपी है। पहले ये लोग गलत जैन के यहां चले गए थे फिर अपनी बदनामी से बचने के लिए जाकर छापा मारा। कानपुर का पैसा बीजेपी का था। दीवारों से जो पैसा निकला वो बीजेपी का था। जो पैसा गिना गया वो भी बीजेपी का था।'

यूपी चुनाव: 'सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री..', केजरीवाल के नक्शेकदम पर अखिलेश

'रामलला का मंदिर बन रहा है, किसी में रोकने का दम नहीं...', अयोध्या में शाह ने भरी हुंकार

सपा MLC के घर छापा पड़ने से भड़के अखिलेश यादव, भाजपा और केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -