अखिलेश ने शिवपाल समेत 6 मंत्रियों को किया बर्खास्त
अखिलेश ने शिवपाल समेत 6 मंत्रियों को किया बर्खास्त
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि सीएम अखिलेश यादव द्वारा नई पार्टी के गठन की बातें सामने आ रही थीं मगर दूसरी ओर यह बात भी सामने आ गई कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव और अन्य 5 मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में से हटा दिया है। ऐसे में 5 अन्य मंत्रियों में ओम प्रकाश, नारद राय, शादाब फातिमा, गायत्री प्रसाद और मदन सिंह आदि शामिल हैं।

शिवपाल यादव को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद सपा में हलचल तेज हो गई है। इसके पूर्व अखिलेश यादव ने विधायकों सहित ढाई सौ नेताओं के साथ बैठक का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पष्टतौर पर कहा है कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह का वास्तविक उत्तराधिकारी वे ही हैं। उन्होंने कहा कि वे अमर सिंह के करीबी को कैबिनेट में जगह नहीं दे सकते हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बैठक में 16 विसधायकों और 5 एमएलसी को नहीं बुलाया, जिसमें शिवपाल यादव शामिल थे। माना गया है कि बैठक का उद्देश्य यह जानकारी लेना था कि कौन से विधायक अखिलेश यादव के साथ हैं। दरअसल सपा में जमकर घमासान मचा है। उत्तरप्रदेश में आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसके पहले इस बात के संकेत मिले थे कि राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थकों के साथ मिलकर अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। पार्टी में विवाद के बीच ही यह बात सामने आई कि शिवपाल यादव ने पार्टी के नेताओं को पत्र लि खा है। जिसमें कई तरह की बातें शामिल थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -