अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुलायम को बनाया मार्गदर्शक, शिवपाल को हटाया
अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुलायम को बनाया मार्गदर्शक, शिवपाल को हटाया
Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी द्वारा आज अपना राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी से निष्कासित किए गए और फिर वापस शामिल किए गए रामगोपाल यादव ने भाग लिया। अधिवेशन को राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को पार्टी का मार्गदर्शक बनाया गया है। तो दूसरी ओर शिवपाल यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ कुछ लोगों ने साजिश रचने का प्रयास किया। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वयं को पार्टी का प्रमुख घोषित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अर्थात् नेताजी का वे सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास संदेश आया कि मुझे पार्टी से निकाल दिया गया। दरअसल कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम अखिलेश यादव को पार्टी का प्रमुख बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

अखिलेश ने कहा कि यदि नेताजी मेरे पिता हैं तो मैं उनका बेटा ही रहूंगा और इस रिश्ते को कोई खत्म नहीं कर सकता है। उत्तरप्रदेश की राजनीति में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस तरह के बदलवा का असर चुनाव पर होगा मगर अखिलेश के हाथ पार्टी की कमान से सपा के लिए इसे सकारात्मक माना जा रहा है।

संतो और भक्तों दोनों का आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी में दोबारा शामिल होगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -