जानिए क्या लिखा था महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में?, CM योगी आज जाएंगे प्रयागराज
जानिए क्या लिखा था महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में?, CM योगी आज जाएंगे प्रयागराज
Share:

लखनऊ: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी दरअसल बीते सोमवार को उनका शव फंदे से लटकता मिला, वहीँ उनके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अब पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है। बताया जा रहा है महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसके बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अब इन सभी के बीच महंत गिरि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रयागराज जाएंगे। आप सभी को बता दें कि आज मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 8।30 बजे प्रयागराज जाएंगे और महंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे। वहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उन्नाव में अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और महंत नरेंद्र गिरि की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। जी दरअसल उन्होंने बुधवार (22 सितंबर) को चित्रकूट के सरकारी कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है। इन दोनों के अलावा अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में- घटनास्थल से 6-7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। मिली जानकारी के तहत सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने अपने ही एक शिष्य का जिक्र किया गया है, जिसने उनको मानसिक तौर पर खासा परेशान किया था। जी दरअसल महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में माना कि ''वह कई कारणों से परेशान थे और इसी वजह से वे अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं।'' वहीं जिस शिष्य (आनंद गिरि) का नाम नोट में लिखा है पुलिस ने उसे लेकर जांच करना शुरू कर दी है। वहीं हरिद्वार में आनंद गिरि को हिरासत में भी लिया गया है। आनंद के अलावा प्रयागराज पुलिस ने प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। जी दरअसल आद्या तिवारी लेटे हनुमान जी के मुख्य पुजारी हैं और संदीप तिवारी उनके बेटे हैं। बताया जा रहा है इस केस में अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं आनंद गिरि के खिलाफ एफआईआर नामजद की गई। उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है।

दर्शन के लिए उनका शव रखा जाएगा।- मिली जानकारी के तहत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का पार्थिव शरीर डीप फ्रीजर में रखा है। आज सुबह 11 :30 बजे लोगों के दर्शन के लिए उनका शव रखा जाएगा।

आज कब है शुभ मुहूर्त और राहुकाल, यहाँ जानिए पंचांग

सेंसेक्स में आई इतने अंको की गिरावट, जानिए क्या रहा निफ़्टी का हाल

ग्रेटर नोएडा में 22 किलो ड्रग्स के साथ अफगानिस्तान के दो नागरिक हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -