मीका सिंह संग शादी नहीं करेगी आकांक्षा पुरी! खुद दिया ये बड़ा बयान
मीका सिंह संग शादी नहीं करेगी आकांक्षा पुरी! खुद दिया ये बड़ा बयान
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों किसी ना किसी कारण के चलते ख़बरों में बनी हुई हैं। कभी वो सिजलिंग फोटोशूट से कहर बरपाती हैं। कभी अपने और मीका सिंह के रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में आ जाती हैं। हाल ही में आकांक्षा पुरी  (Akanksha Puri) ने अपनी शादी पर खुल कर चर्चा की है। बताया है कि उनका मीका सिंह के साथ शादी को लेकर फ्यूचर प्लान क्या है। 

'स्वयंवर: मीका दी वोटी' में मीका सिंह (Mika Singh) ने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के तौर पर चुनकर सबको हैरान कर दिया था। आकांक्षा पुरी और मीका 12 वर्ष पुराने दोस्त हैं। शो में आकांक्षा की एंट्री के बाद लग ही रहा था कि मीका उन्हें ही अपने पार्टनर के रूप में सेलेक्ट करेंगे। हुआ भी वैसा ही। मीका सिंह ने आकांक्षा का हाथ थाम आगे बढ़ने की घोषणा की। वही जब से मीका सिंह और आकांक्षा पुरी रिलेशनशिप में आए हैं, लोग उनकी शादी की उम्मीद लगाये बैठे हैं। एक इंटरव्यू के चलते आकांक्षा से फिर उनके वेडिंग प्लान के बारे में पूछा गया। शादी पर चर्चा करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा कि वो अभी डेटिंग फेज एंजॉय कर रही हैं। फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। 

आकांक्षा पुरी ने बताया, क्यों लोग उन्हें डेटिंग फेज एंजॉय नहीं करना देना चाहते, आखिर क्यों सब उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। आगे चर्चा करते हुए आकंक्षा ने बताया कि वो इस वर्ष एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखने वाली हैं। लैविश बर्थडे सेलिब्रेशन के कई कारण हैं। इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी से ये भी पूछा गया कि क्या वो मीका सिंह के साथ बिग बॉस 16 में दिखाई दे सकती हैं? इस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता मीका सिंह को शो ऑफर हुआ है या नहीं। लेकिन मैंने अभी एक रियलिटी शो जीता है तथा उसके साथ ही कई चीजें भी जीती हैं। इसलिये अभी मैं केवल उस पल को एंजॉय करना चाहती हूं। 

'ना फूल, ना पत्थर और ना ही कांच...' इस बार उर्फी की नई ड्रेस देख चौंक जाएंगे आप

ये क्या हो गया शहनाज गिल को? वीडियो देखकर झलके फैंस के आंसू

OMG! ये क्या पहन कर आ गई 'बबिता जी', नया लुक देखकर चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -