'रोज तो कोहली भी शतक नहीं लगाता..', गुजरात में केजरीवाल के दावे फेल होने पर बोले भगवंत मान
'रोज तो कोहली भी शतक नहीं लगाता..', गुजरात में केजरीवाल के दावे फेल होने पर बोले भगवंत मान
Share:

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दावों को लेकर कहा है कि प्रति दिन तो कोहली भी शतक नहीं लगाता। हम कांग्रेस की तरह मैदान नहीं छोड़ते, बल्कि मेहनत करते हैं। पंजाब से गुजरात में हमारी एंट्री हो चुकी है और हम गोवा में हैं। अब आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है। 

जब सीएम मान से सवाल किया गया कि अरविंद केजरीवाल ने लिखकर दावा किया था और IB की रिपोर्ट का हवाला भी दिया था। इस पर भगवंत मान ने कहा है कि रोज़ाना तो कोहली भी शतक नहीं लगाता। केजरीवाल में लिखकर देने की हिम्मत तो है। उसके बाद हम मेहनत करते हैं, मगर हम ऐसा नहीं करते कि आपको लिखकर दे दिया और कांग्रेस जैसे मैदान छोड़ दिया। सीएम भगवंत ने बताया कि गुजरात में 7-8 हजार किमी का सफर किया, मगर कांग्रेस का कोई प्रचार नज़र नहीं आया। मान ने आगे कहा कि हमें गुजरात में 13 फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा हमारे 5 MLA भी बने हैं। हम शून्य से 5 पर आए हैं, इसलिए ये हमारी हार नहीं है। 

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री ने भाजपा और पीएम मोदी पर भी हमला बोला। सीएम मान ने कहा कि 3 चुनावों में भाजपा को सिर्फ एक पर जीत मिली है। हिमाचल प्रदेश और MCD में भाजपा हारी है। यदि पीएम मोदी के चेहरे पर गुजरात में जीत मिली है, तो फिर हिमाचल प्रदेश में क्या दूसरा चेहरा लेकर गए थे। 

क्या 'झूठ' के सहारे ही राहुल की छवि चमकाएगी कांग्रेस, जनता को जोड़ने का सच्चा रास्ता नहीं ?

टायर फटने से हुआ खतरनाक हादसा, कई छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

MP की तीन बेटियों को राहुल गांधी ने कराई हेलिकॉप्टर की सैर, निभाया अपना वादा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -