इसे कहते हैं असली विधायक, बेटे की शादी के लिए जोड़ी रकम से 1500 लोगों को लगवाएंगे टीका
इसे कहते हैं असली विधायक, बेटे की शादी के लिए जोड़ी रकम से 1500 लोगों को लगवाएंगे टीका
Share:

मुंबई: मुंबई से सटे कल्याण के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। जी दरअसल उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए जमा की गई रकम को अपने क्षेत्र की जनता के वैक्सीनेशन के लिए देने का फैसला ले लिया है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत विधायक ने यह तय किया है कि वह अपने बेटे की शादी सादगीपूर्ण तरीके से करेंगे। वहीँ उन्होंने अपने विधायक फंड से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए भी 1 करोड़ रुपए देने का फैसला किया है।

इस समय देश भर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है इस बीच गणपत गायकवाड़ का यह फैसला सराहनीय है। हम देख रहे है इस समय सरकार, समाज, मंत्री असहाय नजर आ रहे हैं या एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। इसी बीच बहुत कम लोग ऐसे है जो सचमुच जनता का भला करने में लगे है। इन्ही में शामिल है गणपत गायकवाड़ जो जनता के वोट की कीमत चुकाने की जिम्मेदारी निभा रहे है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कल्याण-डोंबिवली महापालिका क्षेत्र में हर रोज़ 1500 से 1700 कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। यहाँ कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक आई तेजी से सभी हैरान है।

आए दिन यहाँ मरीजों के रिश्तेदार इलाज के लिए इधर-उधर भटकते दिख रहे हैं। यहाँ कहीं रेमडेसिविर नहीं है तो कहीं ऑक्सीजन नहीं मिल रहा तो कहीं वैंटिलेटर की कमी है। इन हालातों में मरीजों का इलाज मुश्किल होता जा रहा है। हाल ही में कल्याण पूर्व के विट्ठलवाडी में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है, लेकिन ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से यह अस्पताल शुरू नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड ने ऑक्सीजन प्लांट निर्माण करने के लिए विधायक फंड से 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

PPE किट पहनकर सब्जी लेने पहुंची राखी सावंत, वीडियो शेयर कर लोगों से कही यह बात

गर्भवती महिला को नहीं मिला ऑक्सीजन बेड तो पति ने हाईजैक कर ली एम्बुलेंस

महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 832 मौंते, 66191 नए लोग कोरोना संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -