कृषि कानून पर बोले नरेंद्र सिंह तोमर- 'इस कानून में कमी क्या है'
कृषि कानून पर बोले नरेंद्र सिंह तोमर- 'इस कानून में कमी क्या है'
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीते शनिवार को एक बार फिर से कृषि कानून की आलोचना करने के चलते विपक्ष को निशाने पर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं वो इसके बारे में बारिकी से जानकारी नहीं जुटा रहे हैं।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम संशोधन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन आप इसे त्रुटिपूर्ण न कहें, क्योंकि कोई भी इस बारे में सकारात्मक जवाब देने की स्थिति में नहीं है कि इस कानून में कमी क्या है।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों संग बातचीत में केंद्रीय मंत्री तोमर ने ही सरकार का नेतृत्व किया है। आप जानते ही होंगे कि बीते तीन महीनों से भी ज्यादा समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के साथ बैठे हैं। बीते शनिवार को इन किसानों ने आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के मौके पर राजधानी के पास एक प्रमुख रास्ते को बंद कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखी करता है कि विपक्ष के नेता हर बार सिर्फ किसानों के विरोध प्रदर्शन पर ही बात कर रहे हैं। किसान कानून की कमियों के बारे में वो कोई चर्चा नहीं करते, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'लोकतंत्र में हर कोई राजनीति करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन क्या इसे किसानों के हित और देश की अर्थव्यवस्था को दांव पर लगाकर करना चाहिए।' वहीं तोमर ने यह भी कहा, 'जब भी कोई बदलाव लाया जाता है तो उसे लागू करना मुश्किल होता है। कुछ लोग इसका विरोध करते हैं, कुछ लोग मजाक भी बनाते हैं। लेकिन अगर बदलाव के पीछे नियत और मंशा ठीक हो तो लोग उसे स्वीकार कर ही लेते हैं।'

राहुल ने की PM मोदी से MSP की मांग, बोले- 'जीविका अधिकार है, उपकार नहीं!'

यूपी पंचायत चुनाव 2021: मार्च के इस दिन होगा चुनाव की तारीखों का एलान

बेटे आरव को अनीता हसनंदानी ने सुनाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख ख़ुशी से झूमे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -