बेटे आरव को अनीता हसनंदानी ने सुनाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख ख़ुशी से झूमे फैंस
बेटे आरव को अनीता हसनंदानी ने सुनाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख ख़ुशी से झूमे फैंस
Share:

टेलीविज़न अभिनेत्री अनीता हसनंदानी एवं उनके हस्बैंड रोहित रेड्डी हाल ही में बेटे के माता-पिता बने हैं। अनीता ने 9 फरवरी को बेटे आरव को मुंबई में जन्म दिया था। इस बात की जानकारी इस जोड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को दी थी। इन दिनों अनीता एवं रोहित न्यू मॉम-डैड की ड्यूटी का आनंद ले रहे हैं। दोनों ही निरंतर बेटे के साथ तस्वीरें तथा वीडियोज साझा कर रहे हैं। वही अब अभिनेत्री का बेटे आरव के साथ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे आरव के लिए गायत्री मंत्र गा रही हैं। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत लाइक किया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy FC (@anitahassanandani143)

अनीता हसनंदानी ने इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर साझा किया था, जिसके पश्चात् उनके प्रशंसक, पेज इस वीडियो को साझा करने में लगे हुए हैं तथा अभिनेत्री की बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही बच्चे पर प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो में अनीता बेटे आरव को बाहों में लेकर कंधे पर तौलिया में लपेटे हुए नजर आ रही है। वह बेटे के कान में आहिस्ता-आहिस्ता गायत्री मंत्र गुनगुना रही हैं। इस के चलते उनका बेटा कैमरे को देखता है तथा क्यूट-सी प्रतिक्रिया देता है। आरव के जन्म के पश्चात् अनीता और उनके हस्बैंड रोहित ने इंस्टाग्राम पर उनका पेज भी बना दिया था। 

वही इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीता हसनंदानी तथा रोहित रेड्डी बेटे की प्यारी-प्यारी फोटोज तथा वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आरव रेड्डी के नए पेज पर अभी तक 10 से अधिक पोस्ट साझा किए जा चुके हैं। इस पेज के लगभग 50 हजार फॉलोवर्स भी हैं। वहीं इससे पूर्व आरव की एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें आरव की मुस्कान प्रशंसकों को देखने मिली थी। तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया था कि मुझे पता है कि मैं अपने पिता जैसा दिखता हूं, किन्तु मां से बेहद प्यार करता हूं। इस पोस्ट पर पिता रोहित रेड्डी ने कमेंट करते हुए कहा था कि जाहिर है कैप्शन मां अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया है। 

सिद्धार्थ शुक्ला इस अभिनेत्री को सिखा रहे हैं बाइक चलाना, यहां देंखे वीडियो

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताह में हिना खान ने महिलाओं को दिया विशेष संदेश, शेयर किया खास वीडियो

पिता के निधन से टूट चुकी है गौहर खान, वीडियो शेयर कर लिखा- मेरे पापा मेरे लिए शादी के समय...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -