आगरा: बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबी हैं श्रीकृष्ण की मूर्तियां, कोर्ट में निकलवाने की मांग
आगरा: बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबी हैं श्रीकृष्ण की मूर्तियां, कोर्ट में निकलवाने की मांग
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित लाल किले के बेगम साहिबा की मस्जिद (जमा मस्जिद) की सीढ़ियों नीचे दबी भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह को निकालने के लिए दावा दाखिल किया गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में वकील महेंद्र प्रताप ने दावा दाखिल किया है। उन्होने यूनियन ऑफ इंडिया बजरिये केंद्रीय सचिव दिल्ली, डायरेक्टर जनरल आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) 24 तिलक मार्ग नई दिल्ली, अधीक्षक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा, माल रोड आगरा व निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मथुरा म्यूजियम रोड को पार्टी बनाया है।

महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि औरंगजेब, 1670 में मथुरा के ठाकुर केशवदेव जी के मंदिर को ध्वस्त कर देव विग्रहों को जामा मस्जिद आगरा ले गया था। जिसके बाद मुगल बादशाह औरंगजेब ने देव विग्रहों को बेगम साहिबा जिसे बेगम की मस्जिद भी कहा जाता है, की सीढ़ियों में दफन कर दिया था। ताकि मुस्लिम समुदाय के लोगों के पैरों से देव विग्रह कुचले जाते रहें। पक्षकार ने नोटिस में तथ्यों की पुष्टि के लिए कई इतिहासकारों की पुस्तकों का भी संदर्भ दिया है।

सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट ने दावे को दाखिल करते हुए दावे का 888 नंबर दिया है। इस मामले पर 23 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्म भूमि विवाद मामले में कई दफा दावे दाखिल किए जा चुके हैं, मगर यह बात श्री कृष्ण जन्मभूमि से नहीं है, बल्कि श्री कृष्ण जन्मभूमि के भगवान मूल विग्रह को लेकर दावा दाखिल किया गया है। जिसमें यह भी कहा गया है कि जो भगवान श्री कृष्ण के मूल विग्रह थे, वह आगरा स्थित लाल किले के बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दफ़न कर दिए गए थे, जिसका कि इतिहास में वर्णन है।

UP की 4 मीट कंपनियों पर आयकर का छापा, 1000 करोड़ नकद बरामद

'जितनी मर्जी उतना लोन लो, सत्ता में आते ही माफ कर देंगे..', पूर्व सीएम की पत्नी का बेतुका वादा, Video

सिक्किम हादसे में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50-50 लाख देगी योगी सरकार, सरकारी नौकरी भी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -