कन्हैया ने कहा अफलज गुरू था भारत का नागरिक
कन्हैया ने कहा अफलज गुरू था भारत का नागरिक
Share:

नई दिल्ली: अफजल गुरू एक भारत का नागरिक था। अफजल को कानून ने सज़ा दी है। वे मेरे आदर्श नहीं है। मेरे आदर्श रोहित वेमुला हैं। ये बातें दिल्ली विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारेबाजी के मामले में आरोप झेल रहे जेएनयू के विद्यार्थी कन्हैया कुमार ने कही। दरअसल वे तिहाड़ जेल से गुरूवार शाम रिहा हुए तो उसके बाद उन्होंने शुक्रवार को जेएनयू कैंपस में पत्रकारों से चर्चा की।

देशद्रोह के मामले में आरोपी कन्हैया ने यह कहा कि संविधान और अदालत पर उनका भरोसा है। उनका कहना था कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाला कोई भी छात्र देशद्रोही नहीं हो सकता है। उन्होंने कश्मीर को लेकर कहा कि कश्मीर भारत का अंग है। उन्होंने कहा कि देश में कई तरह के ससमस्याऐं हैं उससे हम आज़ादी मांगते हैं। 

उन्होंने कहा कि में रोहित वेमुला जैसे विद्यार्थियों के साथ हूं। उन्होंने जेएनयू में योजनाबद्ध तरीके से साजिश होने की बात कही गई है। उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद दिया जो सही को सही कहते हैं। उन्होंने अपने उपर लगे आरोपों को लेकर यह भी कहा कि जो भी कुछ हुआ उसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।

न्यायालय इसका निर्णय करे कि यह बात राजद्रोह है या फिर नहीं है। उन्होंने कुछ महावरे भरे शब्दों का उपयोग करते हुए अपनी बात को उदाहरण के साथ रखा और कहा कि नीले आकाश में जो लाल सूरज निकला है उसको काले बादल छुपा नहीं पाऐंगे। खुशहाली की बरसात होगी हक की लड़ाई लड़ना हमारा अधिकार है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -