विकिपीडिया पर भड़के विवेक तो फैंस बोले- 'आप लड़ो हम आपके साथ हैं'
विकिपीडिया पर भड़के विवेक तो फैंस बोले- 'आप लड़ो हम आपके साथ हैं'
Share:

साल 2022 की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल हुई द कश्मीर फाइल्स तो आप सभी ने देखी ही होगी। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया और आज तक इस फिल्म को देखा जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के जो रिकॉर्ड बनाए वो आने वाले कई सालों तक याद रखे जाएंगे। हालाँकि इस फिल्म और इसके सब्जेक्ट को लेकर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री काफी वोकल रहे हैं। उन्होंने हेटर्स को कई बार मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अब इन सभी के बीच विवेक ने अपनी फिल्म को एक बार फिर सपोर्ट किया है। जी दरअसल इस बार विवेक अग्निहोत्री ने विकिपीडिया को आड़े हाथों लिया है।

हुआ यूँ कि विकिपीडिया में अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डिस्क्रिपशन को ए़डिट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री खासे नाराज हैं। विवेक का गुस्सा इसलिए भड़का है क्योंकि विकिपीडिया ने उनकी मूवी को फिक्शनल, गलत और साजिश के सिद्धांत से जुड़ी हुई फिल्म बताया है। जी दरअसल विकिपीडिया पर द कश्मीर फाइल्स के विवरण (Dscription) का ट्वविटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- ''डियर विकिपीडिया, आप इसमें 'इस्लामोफोबिया प्रोपगेंडा संघी इत्यादि' जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं। जल्दी करें, इसे और एडिट करें।'' विवेक के इस ट्वीट को लोगों का समर्थन मिला है। किसी का कहना है विवेक सही कह रहे हैं तो किसी का कहना है आप लड़ो, आपके साथ हम है। वहीं किसी का कहना है विवेक आपका कहना सही है और विकिपीडिया तो हमेशा सही चीज गलत बताता है।

आप सभी को बता दें कि द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। वहीं फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की उम्दा एक्टिंग हर चीज ने वाहवाही लूटी। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारे नजर आए। जी हाँ और फिल्म ने 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सियासत भी हुई लेकिन फिर भी फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

अमिताभ से लेकर हुमा तक, बॉलीवुड स्टार्स ने दी ईद की बधाई

इस बार सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड का ये कपल देगा ईद पार्टी

Video: ट्रॉली लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर दौड़ पड़ीं आलिया भट्ट, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -