शादी के बाद दूल्हे ने भरी महफ़िल में मार दी दुल्हन को गोली, देखते रह गए मेहमान
शादी के बाद दूल्हे ने भरी महफ़िल में मार दी दुल्हन को गोली, देखते रह गए मेहमान
Share:

हाल ही में थाईलैंड से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को चौंका दिया। यहाँ एक दूल्हे ने मेहमानों की उपस्थिति में बेहद खुशी से शादी की। शाम होते-होते उसने अपनी पत्नी सहित तीन लोगों की जान ले ली। यह घटना पिछले शनिवार थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में घटी। चतुरोंग सुकसुक नाम के एक शख्स की शादी कंचना पचंतुएक नाम की महिला के साथ हुई थी। शनिवार प्रातः उनकी शादी हुई, शाम को डिनर का आयोजन किया गया। 

वही इस अवसर पर सभी मेहमानों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों ने भी शराब पी। दूल्हे के साथ दुल्हन की मां एवं उसकी बहन एक टेबल पर बैठकर शराब पी रही थीं। इसी क्रम में दूल्हा-दुल्हन के घरवालों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर पश्चात् यह बड़े झगड़े में बदल गया। इससे आक्रोशित दूल्हे ने अपनी कार से बंदूक निकाली तथा दुल्हन और उसके परिवार के सदस्यों पर गोली चला दी। फिर उसने स्वयं पर भी बंदूक तान लिया। फायरिंग में दुल्हन और उसकी मां किंगथोंग क्लाजोहोर और बहन कोर्निडा मनेटर की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं गंभीर रूप से चोटिल मेहमानों को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के चलते एक और परिजन की मौत हो गई। इस घटना से शादी कार्यक्रम में काफी तनाव हो गया। सभी मेहमान डरकर भाग गए। खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा इसकी तहकीकात की। दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। तहकीकात के चलते पता चला कि दूल्हा चतुरोंग सुकसुक ने बीते वर्ष इंडोनेशिया में 11वें आसियान पैरा गेम्स में हिस्सा लिया था तथा रजत पदक जीता था। उसे 1 से 9 दिसंबर तक नाखोन रत्चासिमा में होने वाले वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट्स गेम्स में हिस्सा लेना था। पुलिस ने बताया कि दूल्हा, दुल्हन से 15 वर्ष छोटा है। इसी बीच ये खबर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

'हमास ने तोड़ा युद्धविराम..', यरूशलम में हुए आतंकी हमले पर भड़के अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

दिल्ली में धुंध का कहर, वायु गुणवत्ता फिर 'खतरनाक स्तर' पर पहुंची

सुबह उठने के बाद हो रहा है बदन दर्द तो ना करें इग्नोर, जानिए इसका कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -