प्रत्युषा की मौत के सदमे के बाद महिला ने की खुदकुशी
प्रत्युषा की मौत के सदमे के बाद महिला ने की खुदकुशी
Share:

रायपुर : टीवी की बालिका वधू प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या से एक महिला को इस कदर सदमा लगा कि उसने भी आत्म हत्या कर अपनी जान दे दी। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गोकुल नगर का है। महिला के पति ने बताया कि जब से प्रत्युषा की मृत्यु हुई थी, वो लगातार टीवी पर उससे जुड़ी खबरें देखती थी।

तब से ही उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। पुलिस ने बताया कि गोकुलनगर के किराए के एक मकान में रहने वाली मधु (22) ने घर में फांसी लगा ली। घटना के दौरान महिला का पति दुकान में काम करने गया था और उसका बेटा पड़ोस के घर में खेल रहा था।

मधु और मकुल की 2012 में ही लव मैरिज हुई थी। आस पड़ोस वालों ने जैसे ही नकुल को इसकी जानकारी दी, वो भागता हुआ घर आया। उसने पुलिस को बताया कि प्रत्युषा की मौत की खबर से वो काफी आहत थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -