'लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन सरकार में पड़ेगी फूट', PK का बड़ा दावा
'लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन सरकार में पड़ेगी फूट', PK का बड़ा दावा
Share:

पटना: बिहार में इस समय चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के चलते उन्होंने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी टिप्पणी की। इसके साथ दावा किया कि महागठबंधन सरकार में लोकसभा चुनाव के पश्चात फूट पड़ सकती है। महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर के पश्चात् बिहार को लेकर भी ऐसा ही अंदेशा जताया जाने लगा। चर्चा होने लगी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर पाला बदलकर भाजपा की ओर जा सकते हैं। किन्तु चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इससे उलट सोचते हैं।

बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने कहा है, 'बिहार में महागठबंधन की सरकार में 2024 के लोकसभा चुनाव के पश्चात् बदलाव हो सकता है। वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा यह लिखकर रख लीजिए।' बिहार के समस्तीपुर क्षेत्र में जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र में हुए सियासी उथल-पुथल को लेकर बिहार के संदर्भ में कहा, 'महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटना घटी है उससे मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार हतोत्साहित होंगे। जो लोग राजनीति करते हैं, वो इतना ज्यादा न कभी उत्साहित होते हैं न कभी घबराते हैं।' प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में जो महागठबंधन बना है तथा विपक्षी एकता की बैठक हुई है उसके पश्चात् भले ही नीतीश कुमार को पीएम का चेहरा बताया जा रहा है मगर विपक्षी एकता की बैठक के बाद महाराष्ट्र में जो घटना हुई है उसके बाद नीतीश कुमार हतोत्साहित हैं। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार पर फिलहाल कोई खतरा नहीं दिखता मगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। आगे प्रशांत किशोर ने अंदेशा लगाया कि JDU, BJP या RJD के भी कुछ सांसद पाला बदल सकते हैं। पीके ने कहा, 'जिस दिन महागठबंधन बना था उसी दिन मैंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में जिस स्वरूप में महागठबंधन है या NDA है उस स्वरूप में चुनाव नहीं होगा। ये बात सत्य हो गई मांझी निकलकर भाजपा के साथ चले गए। इसी प्रकार अगले विधानसभा चुनाव से पहले आज की जो स्थिति है, इसमें भी बड़ा परिवर्तन होगा।' प्रशांत किशोर बोलते हैं कि जैसी संभावना उन्होंने पहली जताई थी वह पिछले दिनों बिहार में हुई है। ऐसे में प्रशांत किशोर की अगली भविष्यवाणी बोलती है कि आज जो राजनीतिक फॉर्मेशन वहां है वह 2024 के पश्चात विधानसभा चुनाव तक बना रहे इसकी संभावना बिल्कुल नहीं है तथा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बहुत फेरबदल होगा।

'पुत्री-मोह में टूटी NCP..', मुश्किल घड़ी में शरद पवार पर साथी कांग्रेस ने ही कस दिया तंज !

राहुल गाँधी की PM दावेदारी के सवाल पर बोले लालू यादव- 'प्रधानमंत्री बिना पत्नी का नहीं होना चाहिए'

'अखिलेश यादव को नहीं मिल रहे मुस्लिम वोट..', सपा के साथ गठबंधन करने पर क्या बोली कांग्रेस ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -