कोरोना की चपेट में पूरा गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका के बाद राहुल भी संक्रमित, खड़गे भी पॉजिटिव
कोरोना की चपेट में पूरा गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका के बाद राहुल भी संक्रमित, खड़गे भी पॉजिटिव
Share:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। अब, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। राहुल गांधी की भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, वो आइसोलेशन में चले गए हैं। राहुल गांधी के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।

बता दें कि, प्रियंका गांधी को छोड़कर सोनिया- राहुल और खड़गे हाई प्रोफाइल नेशनल हेराल्ड केस के चलते विवादों में हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED) इन तीनों नेताओं से पूछताछ कर चुकी है। राहुल गांधी के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखते हुए कहा है कि वह आजादी की 75वीं वर्षगांठ के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने लिखा है कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है इसलिए मैं स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की हालत में नहीं हूं।

बता दें कि प्रियंका गांधी पहले से ही आइसोलेशन में हैं। वहीं सोनिया गांधी भी दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शुक्रवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद वो आइसोलेशन में हैं। सोनिया गांधी, कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।'

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

श्रीलंका जैसी हो जाएगी बंगाल की स्थिति, TMC नेताओं को दौड़ा-दौड़कर मारेंगे लोग- दिलीप घोष

आजादी के 75वें वर्ष पर 75 घंटों का धरना देंगे राकेश टिकैत, सरकार से करेंगे ये मांग

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -