ऋषि कपूर की मौत के बाद आज भी रणबीर कपूर को है इस बात पछतावा, कहा- 'हम बैठकर बात नहीं कर सकते थे'
ऋषि कपूर की मौत के बाद आज भी रणबीर कपूर को है इस बात पछतावा, कहा- 'हम बैठकर बात नहीं कर सकते थे'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि के बहुत करीब रहे। मगर एक बात का मलाल उन्हें आज भी है। वो क्या है, इसका खुलासा रणबीर कपूर ने किया है। हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर का दर्द छलका। उन्होंने पापा ऋषि कपूर संग अपने रिलेशनशिप पर चर्चा की। रणबीर ने कहा- कुछ वर्ष पहले मैंने अपने पिता को खोया। मुझे लगता है जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है। उन्हें इस बात का एहसास है कि उन्होंने माता-पिता संग अधिक समय नहीं बिताया।

रणबीर कपूर ने आगे कहा- जब मैं बड़ा हो रहा था, मेरे पिता व्यस्त थे। वो अधिकतर समय शूटिंग में व्यस्त रहे थे। डबल-ट्रिपल शिफ्ट करते थे। रणबीर ने बताया कि उनके पापा ऋषि कपूर हर जगह ट्रैवल करते थे। इसलिए वो उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान के साथ देखते थे। रणबीर कपूर ने कहा- मगर हमारा उनके साथ फ्रेंडली रिलेशन नहीं था। हम बैठकर बात नहीं कर सकते थे। मुझे इस बात का पछतावा है।

रणबीर कपूर ने कहा- काश मेरा अपने पिता के साथ दोस्ती वाला रिश्ता होता। काश मैं उनके साथ और चीजें साझा कर पाता। अपनी जिंदगी में इस बात का पछतावा मुझे हमेशा रहेगा। फिल्म एनिमल में रणबीर ने अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाया है। ये फिल्म बाप-बेटे के कॉम्पलैक्स रिश्ते को बयां करती है। एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसे संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। फिल्म में बॉबी, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में हैं।

टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के टॉवल सीन को देखकर पति विक्की कौशल ने कुछ यूँ किया रिएक्ट

एक्टिंग छोड़ने जा रहे है रणबीर कपूर! घर बैठकर करेंगे काम

भरी महफ़िल में मंत्री ने उड़ाया बॉलीवुड का मजाक, रणबीर कपूर ने कुछ यूँ किया रिएक्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -