'महिलाओं को बेहोश कर के चर्च में बलात्कार और खुद को बताता है जीसस क्राइस्ट का 'अवतार', अब मिली ये सजा
'महिलाओं को बेहोश कर के चर्च में बलात्कार और खुद को बताता है जीसस क्राइस्ट का 'अवतार', अब मिली ये सजा
Share:

दक्षिण कोरिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ ईसाई कल्ट लीडर जंग मायुंग सेओक को यौन शोषण के मामलों में जेल की सज़ा मिली है। वो JMS (जीसस मॉर्निंग स्टार्ट) नामक संस्था का संस्थापक है, जिसे ‘प्रोविडेंस चर्च’ के तौर पर भी जाना जाता है। 2018 में उसे 10 सालों की सज़ा काटने के पश्चात् रिहा किया गया था। उस पर अपने 4 महिला समर्थकों के यौन प्रताड़ना के आरोप लगे थे। 2001-06 के बीच उसने कई बार उनका यौन शोषण किया था। रिहाई के पश्चात् वो फिर से चर्च में यौन अपराधों को अंजाम देने लगा था।

उसने मेपल यीप नामक एक महिला को शिकार बनाया। उन्होंने ‘The Name Of God: A Holy Betrayal‘ नामक नेटफ्लीज़ डॉक्यूमेंट्री में इस सिलसिले में खुलासे किए हैं। इस खुलासे के पश्चात् फिर से तहकीकात आरम्भ हुई। डेजोन के डिस्ट्रिक्ट प्रासीक्यूटर ऑफिस ने जंग मायुंग सेओक के खिलाफ 2 विदेशी अनुयायियों के यौन शोषण का मामला चलाया। फरवरी 2018 से सितंबर 2021 के बीच उक्त ईसाई लीडर ने 3 महिलाओं को 23 बार यौन प्रताड़ना एवं शोषण का शिकार बनाया। उसे 30 वर्षीय सज़ा सुनाने की माँग की गई तथा तर्क दिया गया कि पिछली बार सज़ा भुगतने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं आया है। 

इसके साथ ही JMS चर्च पर महिलाओं का शोषण कर के उन्हें अवसाद में पहुँचाने का आरोप भी लगा है। शुक्रवार (22 दिसंबर, 2023) को उसे 23 वर्ष की सज़ा सुनाई गई। उसके चर्च में हुई नियुक्तियों तथा वहाँ रह रहीं महिलाओं एवं बच्चियों के अतिरिक्त युवाओं के बारे में भी पता लगाया जाएगा। रिहाई के पश्चात् उसे 15 सालों तक अपने घुटने में एक ट्रैकर पहनना होगा। अब तक कुल 18 महिलाओं ने उसके खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें से कई मामलों की तहकीकात अभी जारी है। वो बेहोश कर के महिलाओं का बलात्कार करता था। 1980 में उसने इस मूवमेंट की शुरुआत की थी। उसे उसके अनुयायी मसीहा कहने लगे और वो खुद को येशु मसीह का अवतार बताता है। 90 के दशक में भी वो हेल्थ चेकअप के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करता रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने भी नोटिस जारी किया था।

केरल में विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की पुलिस से झड़प, शशि थरूर बोले- पुलिस ने सभी प्रोटोकॉल तोड़े, मेरा चेहरा अब भी जल रहा

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बिहार पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र घायल

क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले लखनऊ में धारा 144 लागू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -