Video: अफ़ग़ानिस्तान में मची 'देश छोड़कर भागने' की होड़, काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़
Video: अफ़ग़ानिस्तान में मची 'देश छोड़कर भागने' की होड़, काबुल एयरपोर्ट पर मची भगदड़
Share:

काबुल: अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान के संपूर्ण कब्जे के बाद से हालात भयावह बने हुए हैं। देश छोड़ने के लिए काबुल हवाई अड्डे पर लोगों की बहुत बड़ी भीड़ इकठ्ठा हो गई है। ऐसा लग रहा है कि यह हवाई अड्डा न होकर कोई रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन हो। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा है। 

 

वहीं इन सबके बीच वहां मौजूद एक स्थानीय कर्मचारी ने भयावह स्थिति के बारे में जानकारी दी है। कर्मचारी ने कहा कि विगत रविवार को हर दो मिनट पर फ्लाइट से बड़े लोग और अधिकारी अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर भाग गए। कर्मचारी ने कहा कि आज दो-तीन विमानों ने उड़ान भरी, जिसमें सवार होकर वीजा अधिकारी, हवाई अड्डे कर्मचारी भी देश छोड़कर चले गए। फिलहाल, स्थिति ऐसी है कि हवाई अड्डे पर वीजा चेक करने के लिए भी कोई नहीं बचा है। यहां डरावनी स्थिति बनी हुई है और काबुल छोड़ने के लिए लोगों में मरामारी मची हुई है। कर्मचारी ने कहा कि आलम ये है कि लोग अपना सामान लिए बिना ही देश छोड़कर भाग रहे हैं।

वहीं, तालिबान ने फरमान जारी करते हुए लोगों से कहा है कि वे 17 अगस्त के सुबह 8 बजे तक अपने घरों में ही रहें। काबुल हवाई अड्डे से कमर्शल फ्लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं, केवल सैन्य विमानों को उड़ान की अनुमति है। इन सब के बाद भी देश छोड़कर जाने के लिए लोग जल्दीबाजी में बैंकों से पैसा निकाल रहे हैं। कई लोग वीजा बनवाने के लिए अपने-अपने देशों के दूतावास के चक्कर लगा रहे हैं। इन सब के बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे बड़े देश भी परेशान नजर आ रहे हैं और अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान चला रहे हैं। भारत ने भी काबुल से रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए अपने सभी नागरिकों को बाहर निकाला।

हैती में भूकंप की वजह से करीब 1300 लोगों की मौत, तूफ़ान और बारिश से बढ़ेंगी मुश्किलें

तालिबान ने अफगानिस्तान में किया युद्ध का एलान

एयरलाइंस ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र को रोकने के लिए उड़ानों का बदला मार्ग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -