कुछ इस तरह अपनाये मेकअप का नया तरीका
कुछ इस तरह अपनाये मेकअप का नया तरीका
Share:

आप मेकअप तो रोजाना करती होंगी पर अब कीजिये अपना मेकअप कुछ अलग अंदाज़ से... 

शिमरी मेकअप 
अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि 30 साल की उम्र के बाद शिमरी मेकअप दिन के लिए सही नहीं होता परंतु शिमरी मेकअप आप कहीं भी कभी भी लगा सकती हैं। यह लुक आपको जवान बना देती है। इससे आपकी त्वचा में एक सॉट ग्लो नजर आता है। शिमर की बहुत-सी रेंज जैसे कैमल और पिंक को आप दिन या रात किसी भी समय लगा सकती हैं। यदि आप मेकअप में शिमरी आई और लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं तो आपका ब्लशर मैट फिनिश वाला होना चाहिए जिससे आपको एक खूबसूरत लुक मिलेगी।

लिप ग्लॉस लगाएं
हालांकि यह सही है कि 30 साल की उम्र के बाद लिप ग्लॉस लगाना ठीक नहीं लगता परंतु यदि आप अपने होंठों पर पहले बाम या लिप मॉयश्चराइजर लगाएं और उसके ऊपर लिप ग्लॉस लगाएं तो आपको बेहतर लुक मिलेगी। लिप डिफाइनर से लिप को पहले डिफाइन करना जरूरी है, ताकि ग्लॉस होंठों के बाहर न फैले।

लिप लाइनर जरूरी नहीं
लिपस्टिक लगाने के लिए हमेशा लिप लाइन बनाना जरूरी नहीं होता, हां यह सही है कि लाइनर लगाने से होंठों की सही शेप पता चलती है जिससे कि आप उन्हें आकार में छोटा या बड़ा दिखा सकती हैं, साथ ही यह लिपस्टिक को फैलने से भी रोकती है। आजकल लिप लाइनर का चलन नहीं है, फिर भी आप हल्के शेड्स वाले लाइनर से आऊटलाइन बना कर लिपस्टिक के साथ ब्लैंड करके अपने होंठों का आकर्षण बढ़ा सकती हैं। यदि आप नैचुरल मेकअप करना चाहती हैं तो फिर लिप लाइनर की कोई आवश्यकता नहीं होती तथा होंठों को सॉट लुक देने के लिए आप सीधे होंठों पर हल्के शेड की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

स्किन टोन से मैचिंग हो लिपस्टिक
वास्तव में लिपस्टिक आपकी स्किन टोन से मेल खाती होनी चाहिए, अत: अपने मेकअप से मेल खाती लिपस्टिक चुनने की अपेक्षा आप ऐसी लिपस्टिक चुनें, जो आपके होंठों की रंगत को खिला-खिला रूप प्रदान करे। पिंक, ब्राऊन, न्यूड और सॉट रोज जैसे रंग बहुत-सी महिलाओं पर जंचते हैं परंतु विशेष अवसरों के लिए आप ब्राइट शेड्स चुन सकती हैं। यदि आप रूटीन में पिंक  लिपस्टिक लगाती हैं तो विशेष अवसर पर आप बेरी टोन वाली लिपस्टिक आसानी से लगा सकती हैं।

ग्लॉसी रैड लिपस्टिक 
यदि आप यह सोचती हैं कि ग्लॉसी रैड लिपस्टिक बहुत लाऊड लगती है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि रैड लिपस्टिक तो आजकल फैशन में है परंतु इसे लगाने के लिए सही तरीका अपनाना भी जरूरी है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इस कलर की लिपस्टिक का प्रयोग किस अवसर के लिए कर रही हैं। यदि रैड फिर भी न लगाना चाहें, तो ब्राऊनिश रैड या मैरून रैड शेड्स ट्राई करें, ये सभी पर जंचती हैं।

फेस पाऊडर लगाएं 
क्या आप भी ऐसा सोचती हैं कि पाऊडर लगाने से आप उम्रदराज लगने लगती हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता  परंतु जरूरत से अधिक पाऊडर की परत आपको लेकी लुक देती है जो आपको उम्र में बड़ा जरूर दिखाती है। इसलिए ध्यान रखें कि पाऊडर चेहरे पर बराबर से लगाएं और अतिरिक्त पाऊडर को ब्रश से झाड़ दें।

नेल पॉलिश में अलग कलर
यह हमेशा जरूरी नहीं है कि हाथों-पैरों के नेल्स पर एक ही रंग की नेल पॉलिश लगाई जाए। कभी-कभी अंदाज बदलने के लिए आप अलग कलर भी ट्राई कर सकती हैं।

आई शैडो आंखों के विपरीत रंग का
आंखों की रंगत के टोन का आई शैडो इस्तेमाल करने से आपकी आंखों की तरफ  किसी का ध्यान नहीं जाएगा परंतु यदि आप विपरीत शेड का यूज करती हैं, तो हर कोई आपके मेकअप का कायल हो जाएगा। यदि आपकी आंखों का रंग नीला है तो लाइलैक गोल्ड, ब्रोंज, कॉपर, पीच या लाइट पिंक कलर का शैडो इस्तेमाल करें। भूरी आंखों के लिए एमराल्ड ग्रीन, पर्पल, ब्रोंज या डीप प्लम शेड का शैडो चुनें। हरी आंखों के लिए गोल्ड या कोरल टोन, पर्पल, मोव या सिल्वर शेड वाला आई शैडो ही आपको अलग लुक प्रदान करेगा।

आई मेकअप सबसे पहले 
आई मेकअप पहले करना चाहिए क्योंकि सब से अंत में आई मेकअप करने से चेहरे पर इधर-उधर आई शैडो फैलने का खतरा रहता है, फिर इसे हटाने से चेहरे के बीच-बीच से मेकअप भी उतर जाता है जो देखने में खराब लगता है। इसलिए आई मेकअप पहले कर लेना चाहिए। आई शैडो लगा कर अतिरिक्त आई शैडो को ब्रश से झाड़ दें, फिर आईलाइनर लगाएं।  एक कोट मस्कारा लगाएं तथा उसके बाद स्पंज की सहायता से फाऊंडेशन लगाएं, फिर ब्लश या ब्रोंजर लगाएं।    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -