मौनी अमावस्या के दिन अपनाएं ये उपाय, हो जाएंगे मालमाल
मौनी अमावस्या के दिन अपनाएं ये उपाय, हो जाएंगे मालमाल
Share:

मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु और शिव की पूजा की जायेगी। इस व्रत में व्रती को मौन धारण करते हुए दिनभर मुनियों सा आचरण करना चाहिए। इस वजह यह अमावस्या मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान कर तिल, लड्‌डू व तेल दान करना चाहिए। वहीं माघ माह में आने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पितृ दोष, कालसर्प दोष (कालसर्प दोष उपाय) से मुक्ति पाने के लिए भी यह शुभ दिन है।  ऐसे में आज के दिन कुछ विशेष उपाय हैं जो किये जा सकते हैं। आइये आपको बताते है उन उपायों के बारे में... 

मौनी अमावस्या के उपाय -
- मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर में आटा मिलाकर खिलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है तथा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- कहते हैं मौनी अमावस्या के दिन स्नान व ध्यान के बाद मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से मनुष्य को समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है।

- कहा जाता है मौनी अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा, तप एवं दान करना चाहिए। इस दिन निर्धन लोगों व जरुरतमंदों को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त यह भी मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- कहा जाता है मौनी अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। कहा जाता हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है।

- ज्योतिष के अनुसार, अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं व मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

- आज के दिन पितृ दोष के निवारण के लिए एक लोटे में जल लें और उसमें लाल पुष्प और काले तिल मिलाएं। फिर अपने पितरों की शांति की प्रार्थना करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

- आज के दिन पीपल के पेड़ पर सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें एवं पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें।

- ज्योतिष के मुताबिक मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद को तिल के लड्डू, कंबल, आंवला जैसी चीजों का दान करें।

भूलकर भी इस दिशा में न रखें सोने-चांदी के आभूषण, वरना भुगतना पड़ेगा भारी हर्जाना

दिल्ली हाईकोर्ट ने 600 साल पुरानी मस्जिद के विध्वंस पर DDA से मांगा जवाब

रोजाना तुलसी में ये डाले ये एक चीज, घर में होगी धनवर्षा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -