अदनान सामी के जन्मदिन पर संगीतमय बनेगा माहौल
अदनान सामी के जन्मदिन पर संगीतमय बनेगा माहौल
Share:

एक भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता के रूप में पहचाने जाने वाले अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1973 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। इनके पिता, अरशद सामी खान पाकिस्तान के राजनयिक थे और उन्होंने शास्त्रीय तथा जैज़ संगीत में प्रशिक्षण ली हुई थी। और उनकी माँ का नाम नौरीन खान है जो भारत के जम्मू से ताल्लुकात रखतीं हैं। अदनान सामी ने लंदन यूनिवर्सिटी से जॉर्नलिज्म और पोल्टिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।  इसके अलावा उन्होंने किंग कॉलेज से एलएलबी से स्नातक की पढ़ाई की है।

अदनान पांच वर्ष के थे जब उन्होंने पियनों बजाना सीखा था। अदनान को 35 वाद्यंत्रों का पूर्ण ज्ञान हैं।  अदनान ने संगीत की शिक्षा पंडित शिवकुमार शर्मा से ली है।  जब भी अदनान अपनी छुट्टियोँ से भारत आते थे, तो वह पंडित शिव कुमार से संगीत की शिक्षा लेना नहीं भूलते थे। अदनान ने साल 1994 में पहली बार किसी फिल्म के लिए गाना कम्पोज किया था।  साल 1995 में अदनान ने पाकिस्तानी फिल्म संग्राम में बतौर लीड डेब्यू किया साथ ही उस फिल्म के गाने भी कंपोज किये। यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी।  

साल 2000 में अदनान ने अपना वीडियो सांग कभी तो नजर मिलाओ और थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे सांग लांच किया। थोड़ी सी लिफ्ट करा दे गाना उस समय के सुपरस्टार गोविंदा पर फिल्माया गया था। इस एल्बम के बाद तो अदनान के पास फिल्मों की लाइन लग गयी। साल 2001 में अदनान ने फिल्म अजनबी में तू सिर्फ मेरा महबूब गाना कम्पोज किया।  जो उस साल का सुपरहिट गाना बन गया।  स्क्रीन मैगज़ीन ने तो अदनान समी को पॉप पर्सनालिटी ऑफ़ द ईयर के खिताब से भी नवाजा था। साल 2002 में अदनान का दूसरा एल्बम रिलीज हुआ जिसका नाम था तेरा चेहरा।  यह एल्बम दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह हाथों ही हाथों बिक गया। 

अदनान को जिंदगी में बहुत शोहरत और नाम मिला नहीं मिला तो कोई अपना जिसे अदनान अपने कहे सके। अदनान अब तक चार शादियां कर चुके हैं। जिनमे से तीन शादियां बुरी तरह विफल रहीं।  अदनान की पहली शादी 1993 में अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार से हुई। इस शादी से अदनान को एक बेटा है-अजान सामी खान। किन्ही कारणों से उनकी यह शादी विफल रही।  और उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया। साल 2001 में अदनान दुबारा शादी के बंधन में बंधे। अदनान ने अरब सबा से निकाह किया। यह सबा का भी दूसरा निकाह था।  हालाँकि यह शादी भी एक से डेढ़ साल तक ही चली। बताया जाता सबा ने अदनान को उनके मोटापे के कारण छोड़ दिया था।  

2005 में अदनान एक भयंकर बीमारी से ग्रसित हो गए, जिस कारण से उन्हें 3 साल हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा। इस दौरान अदनान ने अपना 145 किलो वजन कम किया।  जो उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी बहुत ख़ुशी की बात थी।  साल 2006 से उनकी दूसरी पत्नी सबा उनके पास दुबारा लौट आयीं।  और दोनों ने दुबारा निकाह किया।  लेकिन यह शादी पिछली बार की तरह एक साल ही टिक सकी।  इसके बाद तन्हा अदनान ने अपनी चौथी शादी साल 2010 में जर्मन मूल की रोया फरयाबी से की। 

अदनान ने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत 2008 में की थी।  अदनान ने चैनल वी पर सोलो जज के रूप में सुपर सिंगर सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो को जज किया था। इसके अलावा अदनान जीटी के शो सा रे गा मा पा लिटल चैम्प को जज कर चुके हैं। अदनान सामी "खान" को 1 जनवरी 2016 को भारत सरकार द्वारा उन्हें भारतीय नागरिकता प्राप्त हुई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -