कल है सावन अधिकमास की पूर्णिमा, बन रहे हैं 3 शुभ योग
कल है सावन अधिकमास की पूर्णिमा, बन रहे हैं 3 शुभ योग
Share:

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 1 अगस्त 2023 को सावन अधिक मास की पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना का खास महत्व है। इस विशेष मौके पर स्नान, दान और शुभ कार्यों से घर में सुख-शांति आती है। स्नान एवं दान से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने धन और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

अधिकमास की पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त:-
अधिकमास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अगस्त 2023 को प्रातः 3 बजकर 51 मिनट पर आरम्भ होगी तथा 2 अगस्त 2023 को सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। प्रातः 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजे तक स्नान दान का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस शुभ योग में स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अधिकमास की पूर्णिमा पर बन रहे हैं 3 शुभ योग:-
1 अगस्त 2023 को अधिकमास की पूर्णिमा पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। जिसकी वजह से इस दिन का महत्व कहीं ज्यादा बढ़ जाता है। इस दिन आयुष्मान योग 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा तथा 2 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं प्रीति योग का शुरुआत 31 जुलाई रात 11 बजकर 5 मिनट से आरम्भ हो जाएगा तथा 1 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। इस योग में किए गए उपायों से धन लाभ के मार्ग बनते हैं।

क्यों खास है पूर्णिमा?
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इस दिन चंद्रदेव पूर्ण आकार में दिखाई देते हैं। पूर्णिमा के दिन प्रभु श्री विष्णु और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है।

'ये एकलौता मामला नहीं, और भी होंगे..', मणिपुर परेड केस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी पूरी रिपोर्ट

27 हिंदू और जैन मंदिरों को तोड़कर बनाई गई है दिल्ली की ये मस्जिद!

'मणिपुर की सच्चाई सामने आने नहीं दे रहा विपक्ष, केवल हंगामा करना ही मकसद..', चर्चा न करने पर बोले पियूष गोयल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -