NDTV  के अलावा दो और चैनलों पर लगा बैन
NDTV के अलावा दो और चैनलों पर लगा बैन
Share:

नईदिल्ली। लोकप्रिय हिंदी समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया को सरकार द्वारा एक दिन के लिए प्रतिबंधित करने के मामले में विपक्ष द्वारा चाहे जो कहा जा रहा हो। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहे हों लेकिन ऐसे दो और चैनलों को प्रतिबंध के दायरे में लाया गया है। जिन्होंने प्रोग्रामिंग दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है। मिली जानकारी के अनुसार न्यूज़ टाइम असम पर एक दिन का प्रतिबंध लगा दिया गया है तो दूसरी ओर केयर वल्र्ड चैनल को 7 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दरअसल न्यूज़ टाइम असम, असम का समाचार चैनल है। चैनल पर प्रोग्रामिंग दिशानिर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। चैनल पर लड़की से जुड़ी स्टोरी में नाबालिग लड़की की पहचान सार्वजनिक कर दी थी। जिसके बाद चैनल को निजता के हनन के आरोप में बैन कर दिया गया है। यह चैनल न्यूज टाईम असम 9 नवंबर को एक दिन के लिए बंद रहेगा। इसका प्रसारण नहीं देखा जा सकेगा। यह आदेश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी कर दिया है।

इसी तरह एक अन्य चैनल केयर वल्र्ड को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि इस चैनल को 7 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। चैनल ने आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया था। उल्लेखनीय है कि एनडीटीवी पर पठानकोट हमले के दौरान प्रसारण में ऐसी जानकारी प्रसारित करने का आरोप है जिससे आतंकियों के सहायता मिलने की प्रबल संभावना बन गई थी। ऐसे में सरकार ने समाचार चैनल को एक दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया। विपक्ष ने इस मसले पर सरकार की आलोचना की है। विपक्षियों का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन है।

चैनल पर प्रतिबंध को लेकर मोदी पर भड़के नीतीश

नाइक के चंदे पर मोदी सरकार का घेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -