ग्लोबल वार्मिंग से लड़ेगा भारत ! 10 करोड़ पेड़ लगाएगा अडानी ग्रुप, अब तक लगा चुका 3 करोड़ पेड़
ग्लोबल वार्मिंग से लड़ेगा भारत ! 10 करोड़ पेड़ लगाएगा अडानी ग्रुप, अब तक लगा चुका 3 करोड़ पेड़
Share:

नई दिल्ली: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी समूह (Adani Group) ने देश का सबसे बड़ा वृक्षारोपण संकल्प लिया है। इस समूह ने विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के ट्रिलियन ट्रीज प्लेटफॉर्म 1t.org पर वर्ष 2030 तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐलान किया है। अडानी समूह ने मंगलवार (17 जनवरी, 2022) को ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है।

 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने संकल्प लिया है कि अडानी ग्रुप वर्ष 2030 तक 100 मिलियन यानी 10 करोड़ पेड़ लगाएगा। यह भारतीय इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा वृक्षारोपण संकल्प है। एक स्वच्छ और हरित भारत की खोज वह प्रगति है, जिसकी हमें जरूरत है। समूह ने ‘ट्रिलियन ट्रीज प्लेटफॉर्म’ 1t.org पर यह प्रतिबद्धता जाहिर की है।' बता दें कि ‘1t.org’ एक बहु-हितधारक मंच है। यह 2030 तक 1 ट्रिलियन पेड़ों के संरक्षण, उनके जीर्णोद्धार और उन्हें विकसित करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन कि अगुवाई कर रहा है। यह मंच संयुक्त राष्ट्र (UN) के समर्थन में है। 1t.org इस पहल में कॉर्पोरेट क्षेत्र का भी योगदान चाहता है। ट्रिलियन ट्री मूवमेंट का मुख्य मकसद वातावरण से बड़ी मात्रा में कार्बन डाईऑक्साइड को हटाकर जलवायु परिवर्तन की रफ़्तार को धीमा करना है। इसके साथ ​ही जलवायु और जैव विविधता की दिशा में सकारात्मक कार्य करना है।

अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने इस बारे में कहा है कि ट्रिलियन पेड़ लगाने के लिए 1t.org की महत्वाकांक्षा का पैमाना बेहद प्रेरणादायक है। यह मानवता के लचीलेपन का प्रतिबिंब है। समान विचारधारा वाले लोगों की सामूहिक शक्ति की मदद से हम बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। अडानी ने कहा कि, 'पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करना, जैव विविधता के नुकसान को कम करना, मिट्टी के कटाव को कम करना एक हरित दुनिया के निर्माण के लिए जरूरी है। इस संदर्भ में मैं संकल्प लेता हूँ कि अडानी ग्रुप 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाएगा, जो एक अग्रणी भूमिका निभाने की भारत के ऐलान का हिस्सा होगा।' बता दें कि, अडानी ग्रुप अब तक 29.52 मिलियन (29520000) पेड़ लगा चुका है, जिनका संरक्षण करने का भी संकल्प उसने लिया है। समूह का लक्ष्य 2030 तक 37.10 मिलियन (37,100,000) मैंग्रोव पेड़ लगाना है। 

अबु सलेम से कैसे जुड़ा था मोनिका बेदी का कनेक्शन, जबरदस्त है किस्सा

गौतम अडानी की कंपनी लाने जा रही है हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रक, जानिए कब होंगे लॉन्च?

रफ़्तार का कहर, 4 बार पलटी खाकर गड्ढे में गिरी यात्री बस, 2 की मौके पर मौत, कई घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -