लिव इन पार्टनर ने डाला युवती पर तेजाब
लिव इन पार्टनर ने डाला युवती पर तेजाब
Share:

नोएडा : दिल्ली के समीप नोएडा में एक युवती पर उसके प्रेमी ने तेजाब डालकर हमला कर दिया। तेजाब फैंके जाने से युवती को जलन होने लगी और उसकी चीख निकल गई, जबकि आरोपी तेजाब फैंककर भाग निकला। हालांकि आसपास मौजूद लोग युवती को बचाने के लिए दौड़े मगर आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने इस युवक को पकड़ लिया। युवती को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। युवती की पहचान रेखा निवासी मुहम्मदपुर 26 वर्ष के तौर पर हुई है।

दरअसल यह यवुती अपने साथी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा करती थी। वह बाजार में दोपहर के समय कुछ सामान खरीदने निकली थी। इसी दौरान उसके पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया और उसने रेखा पर तेजाब डाल दिया। रेखा पर तेजाब डालने से उसका चेहरा और उसके परिधान कुछ जल गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि रेखा के पति की करीब 3 वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी भेंट विनोद नामक व्यक्ति से हुई थी। वह विनोद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा करती थी। हालांकि विनोद और रेखा में विवाद हो गया था। जिसके बाद विनोध उसे छोडकर चला गया। जब रेखा बाजार गई तो उसने उस पर तेजाब फैंक दिया। हालांकि विनोद के फरार हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और विनोद को तलाश किया। विनोद को पुलिस ने पकड़ लिया। अब पुलिस विनोद से पूछताछ करने में लगी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -