चट्टान खिसकने से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा तीन की मौत
चट्टान खिसकने से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा तीन की मौत
Share:

मुंबई : भारी बारिश के चलते देशभर में जनजीवन प्रभावित हो गया है। जहां उत्तराखंड में तेज बारिश हो रही है वहीं महाराष्ट्र के मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन हो गया है। बारिश के चलते खंडाला घाट के समीप चट्टानें खिसक गईं। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मामले में कहा गया है कि चट्टान खिसकने से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर जमा हो गए। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही इस क्षेत्र से प्रतिबंधित कर दी गई है।

सुबह करीब 10.30 बजे बारिश के चलते एक्सप्रेस वे पर दो बड़ी चट्टानें गिर गईं। इस दौरान सड़क से एक वाहन गुजर रहा था जिसमें तीन लोग सवार थे। वाहन में सवार इन तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि चट्टानें हटाने के लिए क्रेन का सहारा लिया जा रहा है। इस मार्ग को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -