शंखेश्वर पाश्वर्नाथ तीर्थ जा रहे युवकों की कार के उड़े परखच्चे
शंखेश्वर पाश्वर्नाथ तीर्थ जा रहे युवकों की कार के उड़े परखच्चे
Share:

इंदौर। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के अंतर्गत आने वाले मेघनगर में एक चार पहिया वाहन की भारी वाहन से दुर्घटना हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक सहित 5 लोग गंभीररूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को गुजरात के वड़ोदरा में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान महावीर पिता कमलेश भंडारी 24 वर्ष के तौर पर हुई है।

जबकि उसके अन्य साथी रजत कावड़िया, दिविक पिता मनोहर कावड़िया, प्रांजल बाफना व सचिन वागरेचा गंभीररूप से घायल हैं। ये सभी लोग वाहन में सवार होकर मंगलवार तड़के 4 बजे मेघनगर से शंखेश्वर पाश्र्वनाथ तीर्थ के लिए निकले थे। वाहन वसीम नामक युवक चला रहा था।

यही नहीं दाहोद से गोधरा के बीच पिपलौदा में अज्ञात वाहन चालक ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता का बताया जा रहा है। टक्कर के बाद भारी वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवकों के परिजन गोधरा के लिए निकल गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिविक को सिर में चोट आई है।

नाइजीरिया: सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत

9 घंटे तक रेलवे ट्रेक पर बिखरा रहा शव

पेरु में पहाड़ी से गिरी बस, 36 लोगों की मौत

सिडनी में समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -